Ayodhya Crime News : युवती का निर्वस्त्र शव नहर से मिला, दरिंदों ने आंखें निकाली, शव देखकर रूह कांपी

Updated:
विज्ञापन
Bihar Crime News

क्राइम की सांकेतिक तस्वीर

Ayodhya Crime News : उत्तर प्रदेश के अयोध्‍या में दलित युवती का निर्वस्‍त्र शव मिला है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘दलित युवती के साथ हुई बर्बरता के बारे में सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाएगी.”

विज्ञापन

Ayodhya Crime News : उत्तर प्रदेश के अयोध्‍या जिले में दलित लापता युवती का निर्वस्‍त्र शव बरामद किया गया. बेरहमी से हत्या कर युवती की आंखें निकाल ली गई. शरीर पर कई जख्म पाए गए. पुलिस ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है. अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने मामले को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा, ”22 साल की युवती की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी. इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की. शनिवार सुबह युवती का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया.”

युवती का निर्वस्त्र शव गांव के पास नहर में मिला

लापता दलित युवती का निर्वस्त्र शव उसके गांव के पास नहर में मिला. युवती के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है. परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि उसकी आंखें निकाल ली गई थीं. शरीर पर गहरे घाव के निशान भी पाए गए. परिवार ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अधिकारी एक्टिव नहीं हुए. परिवार के मुताबिक, युवती गुरुवार रात से लापता थी.

दलित युवती का शव मिलने के बाद राजनीति तेज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अयोध्या में युवती का शव नहर में मिलने के बाद बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने दोषियों और तत्काल कदम नहीं उठाने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. राहुल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”अयोध्या में दलित बेटी के साथ हुई अमानवता हृदयविदारक और बहुत शर्मनाक है. तीन दिन से गूंजती पीड़िता के परिवार की मदद की पुकार पर यदि प्रशासन ने ध्यान दिया होता, तो शायद उसका जीवन बचाया जा सकता था.’’

दलितों, आदिवासियों की चीख कोई सुनने वाला नहीं: प्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा, ‘‘अयोध्या में भागवत कथा सुनने गई एक दलित युवती के साथ बर्बरता हुई. हत्या के बारे में सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाए. ऐसी क्रूर घटनाएं समूची मानवता को शर्मसार करती हैं. युवती तीन दिन से गायब थी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया.’’ कांग्रेस सांसद ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘बीजेपी के जंगलराज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं है.’’

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola