ePaper

बिना प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा कल निकलेगी अलीगढ़ में

Updated at : 29 Oct 2021 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
बिना प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा कल निकलेगी अलीगढ़ में

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अलीगढ़ में आने वाली कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल नहीं होंगी.

विज्ञापन

Aligarh News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बिना ही आज अलीगढ़ में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा आ जाएगी, जो कल अलीगढ़ में भ्रमण करेगी.

प्रियंका गांधी आज ललितपुर में मिलेंगी किसानों के पीड़ित परिवार से…

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अलीगढ़ में आने वाली कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल नहीं होंगी क्योंकि आज वह ललितपुर में हैं, जहां पर वह पीड़ित किसानों के परिवारों से मुलाकात करेंगे. विगत सप्ताह ललितपुर में खाद के लिए दुकान के सामने लाइन में लगे एक किसान की मौत हो गई थी. किसानों के पीड़ित परिवार से मुलाकात कार्यक्रम के कारण प्रियंका गांधी के बिना ही कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा अलीगढ़ में निकलेगी.

यह होगा कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का रूट…

कांग्रेस के अलीगढ़ जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा कासगंज से आज अलीगढ़ आएगी. कल सुबह 9:30 बजे मुकुंदपुर से कांग्रेस प्रतिज्ञा जात्रा शुरू होगी. आगरा रोड, सासनी गेट, सराय हरनारायण, हाथरस अड्डा, पड़ाव दुबे, जी टी रोड, नौरंगाबाद, एटा चुंगी, स्वर्ण जयंती नगर, रामघाट रोड होती हुई सेंटर प्वाइंट पहुंचेगी, जहां मैरिस रोड, केला नगर होते हुए जमालपुर में एक सभा का रूप ले लेगी. शनिवार शाम को ही कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा आगरा के लिए रवाना हो जाएगी.

अलीगढ़ में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा में आएंगे ये..

कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल ने बताया कि कॉन्ग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनाथन, प्रदेश सचिव तौकीर आलम, कवि इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदीप माथुर आदि शिरकत करेंगे.

रिपोर्ट चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Contributor

लेखक के बारे में

By Contributor

Guest Contributor - Prabhat Khabar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola