Aligarh News: धनतेरस पर बर्तन ही नहीं, धनिया के बीज का भी है खास महत्व

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2021 5:01 PM

विज्ञापन

बहुत कम लोग जानते हैं कि धनतेरस पर बर्तन के अलावा धनिया के बीज भी खरीदे जाते हैं. दरअसल, इसका भी एक धार्मिक कारण है, आइए जानते हैं......

विज्ञापन

Aligarh News: अब तक आपने सुना होगा कि धनतेरस पर लोग बर्तन खरीदते हैं, पर कुछ लोग धनतेरस पर धनिया के बीज भी खरीदते हैं. इसका भी एक धार्मिक कारण हैं. ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर धनिया के बीज बाग- बगीचे और खेतों में बोने से कई गुना उत्पादन होता है.

ज्योतिषाचार्य ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर लोग धनिया के बीज खरीद कर घर में रखते हैं. दीपावली के बाद इन बीजों को लोग अपने बाग-बगीचों में या खेतों में बोते हैं, ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से बाग- बगीचे और खेतों में इससे कई गुना उत्पादन होता है.

धनतेरस पर इसलिए खरीदे जाते हैं बर्तन

दरअसल, भगवान धन्वन्तरि कलश लेकर प्रकट हुए थे. इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परंपराहै. ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन कोई वस्तु खरीदने से उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है.

चांदी के बर्तन खरीदने का महत्व

धनतेरस के दिन चांदी की कोई वस्तु खरीदने की भी प्रथा है. जो लोग चांदी नहीं खरीद सकते वह संभव हो तो कोई बर्तन खरीद सकतें है. इसके पीछे यह कारण माना जाता है कि यह चन्द्रमा का प्रतीक है, जो शीतलता प्रदान करता है और मन में संतोष रूपी धन का वास होता है. संतोष को सबसे बड़ा धन कहा गया है.

Also Read: Dhanteras 2021: धनतेरस में यम दीप दान का है विशेष महत्व, राशियों के अनुसार ऐसे करें करे खरीदारी

धनतेरस पर लोग चांदी के बर्तनों के अलावा स्टील के गृह उपयोगी बर्तन खरीदते हैं. इसके अलावा लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां भी खरीदते हैं. साथ ही धनतेरस पर कोई वाहन इलेक्ट्रिक गैजेट के साथ-साथ सोने चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदना भी शुभ माना जाता है.

Also Read: Dhanteras 2021: काशी में धनतेरस पर बंटेगा मां अन्नपूर्णा का ‘खजाना’, दर्शन के लिए भक्तों की लगी भारी भीड़

इसके अलावा, धनतेरस के दिन चावल अवश्य खरीदने चाहिए. इस खास मौके पर अनाज, कपड़ा, चांदी, चीनी, चावल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, परफ्यूम, दूध और उससे बने पदार्थ, प्लास्टिक, खाद्य तेल, कपड़े, और रत्नों में निवेश करने या खरीदने से लाभ होता है.

रिपोर्ट चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola