Aligarh News: अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग शुरू, 6 पोइंट के साथ छर्रा लायन सबसे आगे

अलीगढ़ में पहली बार प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले शुरू हो गए हैं. पहले दिन खेले गए 9 कबड्डी मैचों में छर्रा लायन टीम ने 6 पोइंट प्राप्त कर लीग में बढ़त बना ली है.
Aligarh News: आईपीएल की तर्ज पर अलीगढ़ में पहली बार प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले शुरू हो गए हैं. पहले दिन खेले गए 9 कबड्डी मैचों में छर्रा लायन टीम ने 6 पोइंट प्राप्त कर लीग में बढ़त बना ली है.
अलीगढ़ के वार्ष्णेय कॉलेज के इंडोर क्रीडा हाल में प्रो कबड्डी लीग का उद्घाटन 8 टीमों के 80 खिलाड़ियों की उपस्थिति में हुआ. सभी 8 टीमों के कैप्टन और टीम प्रायोजक मशाल लेकर दौड़े. एक-दूसरे को मशाल आगे बढ़ाते हुए बड़ी मशाल को जला कर कबड्डी मुकाबले शुरू हुए.
अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग में पहले दिन 8 टीमों के बीच 9 मैच खेले गए. कबड्डी के मैच मिट्टी पर ना खेलकर, 4 लाख के महंगे मैट पर खेले गए. दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक चले कबड्डी मैचों में छर्रा लॉयन टीम ने सर्वाधिक 6 पॉइंट पाकर बढ़त बना ली है. पूरी लीग में 28 मैच खेले जाने हैं, जिसके बाद पॉइंट के आधार पर सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे.
-
छर्रा लायन के 6 पोइंट
-
महावीर पार्क बुल्स के 4 पोइंट
-
रॉयल नगर निगम के 3 पोइंट
-
आभा ग्रांड के 3 पोइंट
-
सराय मान सिंह टाइगर के 2 पोइंट
-
नई दुनिया रॉकस्टार के 0 पोइंट
-
सर्राफ ईगल के 0 पोइंट
-
कौरियागंज पैंथर के 0 पोइंट
Also Read: MLC Election 2022: अलीगढ़-हाथरस स्थानीय एमएलसी चुनाव के कार्यक्रम घोषित, 15 मार्च से नामांकन
रिपोर्ट – चमन शर्मा, अलीगढ़
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




