इंसानियत की मिसाल: अखिलेश यादव ने सड़क हादसे में घायल परिवार की बचाई जान

Updated:
विज्ञापन

Akhilesh Yadav News: पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल दंपती व उनकी बेटी की मदद की. सैफई-इटावा मार्ग पर कार की टक्कर से तीनों घायल हुए थे. अखिलेश ने काफिला रुकवाकर एंबुलेंस से उन्हें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय भिजवाया.

विज्ञापन

Akhilesh Yadav News: शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई से इटावा जा रहे थे. छिमारा तिराहे के पास उन्होंने सड़क किनारे खून से लथपथ एक दंपती और उनकी बेटी को देखा, तो तुरंत अपना काफिला रुकवा दिया.

विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

भरथना मंडी रोड निवासी 52 वर्षीय दीपचंद अपनी पत्नी सुनीता (50) और बेटी शिवानी (16) के साथ स्कूटी से ससुराल जा रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए और बेटी भी चोटिल हुई.

एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हादसे के कुछ ही समय बाद अखिलेश यादव का काफिला वहां पहुंचा. उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई, घायलों की हालत देखी और अपनी फ्लीट में मौजूद एंबुलेंस से उन्हें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola