ePaper

Agra News: शादी में दूल्हे के पड़ोसी को बीच-बचाव करना पड़ा भारी, दिल का दौरा पड़ने से गई जान

Updated at : 01 Dec 2021 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: शादी में दूल्हे के पड़ोसी को बीच-बचाव करना पड़ा भारी, दिल का दौरा पड़ने से गई जान

झगड़ा बढ़ते देख समारोह में दूल्हे के पड़ोसी मनोज ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की. इसमें युवकों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी. इससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Agra News : ताजनगरी के शाहगंज क्षेत्र स्थित मैरिज हॉल में लड़की और लड़का पक्ष के बीच मारपीट हो गई. इसमें दूल्हे के पड़ोसी की मौत हो गई. इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस फिलहाल जांच-पड़ताल में जुटी है. पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है. मृतक रेलवे में कार्यरत था.

शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर में रहने वाले 55 साल के मनोज रेलवे में सीटीआई के पद पर तैनात थे. मनोज अपने परिचित की शादी में मंगलवार रात को एक मैरिज हॉल में गए थे. वहीं, धौलपुर से लड़की पक्ष के लोग मैरिज होम में आए हुए थे. समारोह का आयोजन खेरिया मोड़ स्थित मिलन वाटिका में किया गया था.

बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात करीब 2:30 बजे शादी समारोह में लड़की और लड़का पक्ष के कुछ लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. झगड़ा बढ़ते देख समारोह में दूल्हे के पड़ोसी मनोज ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की. इसमें युवकों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी. इससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई. मनोज की मौत के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और झगड़ा करने वाले युवक वहां से भाग गए.

शाहगंज थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची, जहां से मनोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमार्टम में मनोज की मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है. दूसरी तरफ अभी कुछ समय पहले ही मनोज की बाईपास सर्जरी हुई थी. अभी मनोज के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

(रिपोर्ट:- राघवेंद्र गहलोत, आगरा)

Also Read: Agra News: Amazon ने कस्टमर से लाखों का किया फ्रॉड, चंद सेकेंड में 9.35 लाख रुपए गायब, पीड़ित मांग रहा इंसाफ

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola