आगरा पुलिस ने पकड़ा शराब तस्करी का अनोखा सिंडिकेट, एंबुलेंस का सायरन बजाकर करते थे होम डिलीवरी

Updated:
विज्ञापन

शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: आगरा पुलिस ने एंबुलेंस और सायरन बजाती थार कार का इस्तेमाल कर शराब तस्करी करने वाले एक अनोखे गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस हाई-टेक तरीके से वे कानून और लोगों की संवेदनाओं का दुरुपयोग कर रहे थे.

विज्ञापन

UP News: आगरा पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने अवैध शराब तस्करी के एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने कानून के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का भी दुरुपयोग किया. शराब तस्कर एंबुलेंस में अंग्रेजी शराब भरकर उसकी सप्लाई करते थे, जबकि आगे-आगे सायरन बजाती एक थार कार चलती थी. इस वजह से लोगों और पुलिस को यह आभास होता था कि एंबुलेंस में कोई गंभीर मरीज है, जिससे उसे बिना रोक-टोक रास्ता मिल जाता था.

विज्ञापन

सायरन और एंबुलेंस का इस्तेमाल

आगरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस सिंडिकेट से जुड़े पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मौके से करीब 10.5 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है. जांच में पता चला कि गिरोह तस्करी के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल करता था, जबकि उसके आगे चल रही थार रेकी और रास्ता साफ कराने का काम करती थी. थार पर बज रहे सायरन के कारण किसी को भी तस्करी का शक नहीं होता था.

पांच आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई एंबुलेंस और थार दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, खुफिया सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में गिरोह का भंडाफोड़ हुआ. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों और तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है.

यह भी पढ़ें: 'पापा, माफ कर देना...' 50 से ज्यादा कोशिशों के बाद टूटा गोल्ड मेडलिस्ट का सपना, सुसाइड नोट पढ़कर रो पड़ा परिवार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola