योगी सरकार का चुनावी ब्लूप्रिंट! 25 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट से साधे जाएंगे विकास के लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ बैठक लेते मुख्यमंत्री योगी जी

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विधानसभा के मौजूदा सत्र में 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी में है. यह बजट अधूरी विकास परियोजनाओं को गति देने और नई योजनाओं के लिए अतिरिक्त धन उपलब्ध कराने पर केंद्रित होगा.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार विधानसभा के मौजूदा सत्र में 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी में है. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और अध्यादेशों को मंजूरी मिल सकती है. सरकार का फोकस अधूरी विकास परियोजनाओं को गति देने और नई योजनाओं के लिए अतिरिक्त धन उपलब्ध कराने पर रहेगा.

इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं पर रहेगा जोर

सरकारी सूत्रों के मुताबिक अनुपूरक बजट में एक्सप्रेसवे, लिंक एक्सप्रेसवे, औद्योगिक विकास, धार्मिक पर्यटन और अन्य बड़ी आधारभूत परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया जाएगा. जिन योजनाओं में धन की कमी के कारण काम धीमा है, उन्हें भी इस बजट से रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

2027 विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखी जा रही तैयारी

राजनीतिक गलियारों में इस अनुपूरक बजट को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि सरकार अगले दो वर्षों में अपनी प्रमुख विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा कर जनता के बीच विकास का संदेश मजबूत करना चाहती है.

विधानसभा में पेश होंगे अहम अध्यादेश

कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण अध्यादेशों और प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है. इसके बाद इन्हें विधानसभा में पेश किया जाएगा. सरकार इस सत्र में विकास और विधायी एजेंडे को एक साथ आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है.

पहले ही पेश हो चुका है 9.12 लाख करोड़ का बजट

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पहले ही 9.12 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश कर चुकी है. अब 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट विकास कार्यों को अतिरिक्त गति देने के उद्देश्य से लाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: UP में आज मानसून का जोरदार कमबैक, 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह वज्रपात की भी चेतावनी


विज्ञापन
Tilak Kumar

लेखक के बारे में

By Tilak Kumar

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola