Bareilly News: बरेली-नैनीताल हाइवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र के कनमन गांव निवासी 27 वर्षीय दधीचि को सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
Bareilly News: उत्तराखंड की ओर से आने वाले एक वाहन ने बरेली-नैनीताल हाईवे पर सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी. गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र के कनमन गांव निवासी 27 वर्षीय दधीचि को सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. राहगीरों ने घायल के परिजनों को सूचना दी. वह तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए भोजीपुरा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए.
हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने युवक को जिला अस्पताल ले जाने को कहा. वहां ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया. दधीचि अविवाहित था. वह सात भाई बहन थे. उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










