Bareilly News: बरेली में युवक की हत्या, घर में मिला लहूलुहान शव, पत्नी पर साथी के साथ मिलकर मर्डर का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jun 2022 3:21 PM
Bareilly News: संजय गुप्ता का घर में लहूलुहान शव मिला है. मृतक के परिजनों ने पत्नी और उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता (40 वर्ष) का गुरुवार को घर में लहूलुहान शव मिला है. मृतक के बहनोई दिनेश चंद्र गुप्ता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके साथ ही मृतक की पत्नी और उसके साथी पर मिलकर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
दरअसल, शहर के बदायूं रोड की बीडीए कॉलोनी में किराए के मकान पर रहने वाले संजय गुप्ता बुधवार रात घर में सोए थे. मगर, गुरुवार सुबह वह लोगों को दिखाई नहीं दिए. घर में उनके बारे में पता किया गया, तो उनका शव बिस्तर पर लहूलुहान हालत में मिला. शरीर पर चोट के निशान थे. यह सूचना पुलिस को दी गई.
परिजनों ने पुलिस को संजय का शव मिलने के बारे में बताया. इसके बाद बदायूं के टिकैतगंज निवासी दिनेश चंद्र गुप्ता ने अपने साले संजय की हत्या को लेकर सुभाषनगर थाने में तहरीर दी है. उनका आरोप है कि मृतक की पत्नी ज्योति ने अपने साथी के साथ मिलकर साले की हत्या की है. पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद 302 के तहत पत्नी और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
Also Read: Bareilly News: घर से दवाई लेने निकले युवक का नदी में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल, सुभाषनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. एसपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि गुरुवार को संजय का शव मिला है. शरीर पर चोट के निशान हैं. परिजनों की तहरीर पर 302 का मुकदमा कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










