UP Weather Update: लखनऊ में तीन दिन रहेगी गलन, पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार, जानें अपने शहर का वेदर अपडेट…

UP Weather Update: मौसम विभाग ने सोमवार यानी आज से पश्चिमी यूपी में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही 18 से 20 जनवरी के बीच पश्चिमी यूपी में बदली और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
UP Weather Update: पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बढ़ता ही जा रहा है. मौसम विभाग ने सोमवार यानी आज से पश्चिमी यूपी (Western UP) में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही 18 से 20 जनवरी के बीच पश्चिमी यूपी में बदली और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिन गलन भरी सर्दी से निजात की कोई उम्मीद नहीं है. बल्की सर्दी और बढ़ सकती है. इसके बाद ठंड से हल्की राहक मिलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. रविवार को धूप तो निकली, लेकिन ठंड में कोई खास कमी नहीं हुई. दिन में हवा की रफ्तार भी कम रही. दरअसल, पहाड़ों की तरफ से आ रही उत्तरी-पश्चिमी बर्फीली हवाओं को रोकने के लिए पश्चिम विक्षोभ तैयार हो रहा है.
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी को पश्चिमी हिमालय की ओर से भारत में एंट्री करेगा. इसका असर 19 जनवरी को राज्य में नजर आने लगेगा. पश्चिमी विक्षोभ के आगमन से गलन भरी सर्दी से राहत मिलेगी, हालांकि, इस दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है. इसके साथ ही 16 से 18 जनवरी तक रातें और सर्द हो सकती हैं. तीन दिन न्यूनतम पारा 7-8 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि दिन का तापमान 20-21 डिग्री रहेगा.
लखनऊ में कड़ाके की ठंड के बीच शीतलहर ने गलन बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 05 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा हल्की बूंदाबांदी की भी आशंका है. साथ ही 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है. लखनऊ में आज कोहरे से हल्की राहत जरूर है, लेकिन गलन भरी सर्दी का असर जारी है. ठंड से बचने के लिए लोग जहां-तहां अलाव के सहारे बैठे नजर आए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










