UP Weather: सर्द हवाओं के आगे गुनगुनी धूप रही बेअसर, गलन के साथ नए साल में और सताएगी सर्दी...

शीतलहर का प्रकोप अभी दिसंबर के बचे दिनों में तो जारी रहेगा ही, साथ ही नए साल में भी अपना कहर दिखाएगा. जनवरी सर्दी के लिहाज से लोगों की मुश्किलें बढ़ाती नजर आएगी. आईएमडी ने मंगलवार को कहा कि 31 दिसंबर के बाद भी ऐसे ही हालात बने रहने के आसार हैं.
Lucknow: राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में शीतलहर का सितम जारी है. साल के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. पहले जहां सुबह और रात के तापमान में गिरावट के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ रही थीं, वहीं अब दिन में भी गलन की स्थिति है. सर्द हवाओं के कारण धूप के तेवर पूरी तरह ढीले पड़ गए हैं. मंगलवार को भी पूरे दिन ऐसा ही मौसम रहा. सर्द हवाओं की वजह से गलन में इजाफा हुआ और लोगों ने अलाव जलाकर किसी तरह सर्दी से मुकाबला किया.
इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लिए फिलहाल राहत भरी खबर नहीं है. विभाग ने चेतावनी दी है कि शीतलहर का प्रकोप अभी दिसंबर के बचे दिनों में तो जारी रहेगा ही, साथ ही नए साल में भी अपना कहर दिखाएगा. जनवरी सर्दी के लिहाज से लोगों की मुश्किलें बढ़ाती नजर आएगी. आईएमडी ने मंगलवार को कहा कि 31 दिसंबर के बाद भी ऐसे ही हालात बने रहने के आसार हैं. लोगों को और भयानक सर्दी से जूझना पड़ सकता है.
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कुछ अन्य इलाकों में शीत लहर और ज्यादा प्रभावी होगी. सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. शीत लहर उत्तर प्रदेश में जारी रहने की संभावना है. इसके साथ ही घना कोहरा भी लोगों को नए साल के बाद भी झेलना पड़ सकता है. हालांकि 28 दिसंबर और 29 दिसंबर को थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं. वहीं इसके बाद पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने की वजह से मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिलेगा.
राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को कुछ घंटों के लिए धूप खिली. लेकिन, शाम होते होते फिर ठंडी हवाओं ने लोगों को झकझोर दिया. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भी नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा जैसे इलाकों में भी तापमान 6-7 डिग्री के आसपास रहा. अब घने कोहरे और बर्फीली हवाओं के चलते आने वाले दिनों में पारा और ज्यादा नीचे लुढ़क सकता है. अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है. अन्य प्रमुख शहरों में कानपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री, बरेली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री, आगरा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है.
Also Read: Weather Update: लखनऊ में शीतलहर ने किया लोगों को हाल बेहाल, जानें कहां कैसा रहेगा आज का मौसम
इसके साथ ही गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री, प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री, वाराणसी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री, मेरठ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तथा नोएडा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




