Gyanvapi Masjid Case Live: SC ने ज्ञानवापी केस में वाराणसी की सिविल कोर्ट को जल्द निपटारे के दिए आदेश
Gyanvapi Masjid Case Live : सुप्रीम कोर्ट-श्रृंगार गौरी परिसर के सर्वेक्षण के खिलाफ ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन की याचिका पर आज सुनवाई होगी. बता दें कि सोमवार को वाराणसी की एक अदालत ने सोमवार को वहां के जिला प्रशासन को उस परिसर के अंदर सर्वेक्षण स्थल को सील करने का निर्देश दिया.
ज्ञानवापी प्रकरण पर समझें अब तक की सारी अपडेट्स
ज्ञानवापी केस में वाराणसी की सिविल कोर्ट को आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मामले में वाराणसी की सिविल कोर्ट को मामले का जल्द निपटारा करने के आदेश दिए हैं. कोर्ट में वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वीडियोग्राफिक सर्वेक्षण का आदेश देने वाले वाराणसी कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद की याचिका पर सुनवाई की जा रही थी.
ज्ञानवापी केस से कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा हटाए गए
ज्ञानवापी प्रकरण में सुनवाई के दौरान वाराणसी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को उनके पद से हटा दिया है. उन पर सर्वे के दौरान एक पक्ष की बात करने का आरोप लगा है. साथ ही, उन पर मीडिया में बातों को लीक करने का भी आरोप लगा है.
सर्वे के विरोध में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू
सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वीडियोग्राफिक सर्वेक्षण का आदेश देने वाले वाराणसी कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद की याचिका पर सुनवाई शुरू की.
कोर्ट में ज्ञानवापी का दोबारा सर्वे कराने की मांग
वाराणसी की ज्ञानवापी प्रकरण में हिंदू पक्ष की ओर से एक बार फिर सर्वे कराने की मांग की गई है. कोर्ट में डाली गई नई अर्जी में शिवलिंग के पूरब की दीवार, नन्दी के मुख की तरफ तहखाना, तहखाने उत्तरी दीवार को हटा कर सर्वे की मांग की है. हिंदू पक्ष की ओर से रेखा पाठक, मंजू व्यास और सीता साहू ने यह अर्जी दी है.
शिवलिंंग वाले स्थान पर तोड़फोड़ कर जांच करने की याचिका दायर
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद याचिका करने वाली महिलाओं में रेखा पाठक व अन्य ने कोर्ट में एक आवेदन देकर न्यायालय से शिवलिंग मिलने के आस-पास की जगह को तोड़ने की मांग की है. इसके पीछे उनका तर्क है कि ऐसा करने से और जानकारी मिल सकेगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए