ePaper

Uttar Pradesh Weather Update: यूपी में आज बारिश की संभावना, गिरेगा पारा, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Updated at : 30 Jan 2023 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
Uttar Pradesh Weather Update: यूपी में आज बारिश की संभावना, गिरेगा पारा, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Uttar Pradesh Weather Update: मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के अनुसार, आज यानी 30 जनवरी को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बरसात के बीच ओले पड़ने की संभावना है.

विज्ञापन

Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्यभर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. जनवरी महीने के समापन के साथ ही कड़ाके की ठंड से भी छुटकारा मिलने लगा है. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही आज बदली और बरसात के बीच कुछ हिस्सों में ओले पड़ने की संभावना है.

आगरा में बारिश से मौसम का बदला मिजाज

वहीं, आगरा में देर रात से ही घने बादल हो रहे थे, जिसकी वजह से आज सुबह करीब 6 बजे से तेज बारिश भी होने लगी. लगातार मूसलाधार बारिश से तापमान में भी गिरावट आने लगी है. जिले में जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है.

आगरा में तेज बारिश की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को तेज बारिश की आशंका है. दोपहर में यह बारिश और ज्यादा बढ़ सकती है. वहीं अगर आगरा में हवा की रफ्तार की बात की जाए तो अभी 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच में रफ्तार में इजाफा होगा और 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में हल्के बादलों के साथ तेज धूप रहेगी.

लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जनवरी का महीना समाप्त होते-होते ठंड से राहत मिलने लगी है. आज सुबह की शुरुआत हल्की हवा और साफ मौसम के साथ हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा मध्यम बारिश की भी आशंका है. साथ ही 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है.

गोरखपुर सहित पूर्वांचल में बूंदाबांदी और हल्की वर्षा का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडे के अनुसार, गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं. बीते एक सप्ताह से लगातार धूप निकलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है, लेकिन पश्चिमोत्तर में हो रही वर्षा के चलते उधर से आ रही पछुआ हवाओं ने गोरखपुर में पारा गिरा दिया है जिससे तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार, गोरखपुर सहित पूर्वांचल में सोमवार से बूंदाबांदी और हल्की वर्षा का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है. शनिवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो औसत अधिकतम तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

Also Read: Lucknow Weather Update: लखनऊ में मौसम का बदला मिजाज, कड़ाके की ठंड से मिली राहत, जानें अपने शहर का वेदर

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडे के अनुसार, वायुमंडलीय परिस्थिति तैयार हो रही है. पश्चिमोत्तर में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके अलावा हरियाणा की ऊपरी हवा में एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र भी बना हुआ है. इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के 50% स्थान पर बूंदाबांदी हो सकती है और 25% जगहों पर हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान लगाया जा रहा है.

कानपुर में कैसा रहेगा आज का मौसम

इधर, कानपुर में रात के समय सर्दी बढ़ती जा रही है, लेकिन तेज धूप निकलने के कारण दिन का पारा बढ़ा है. रविवार को रात का पारा 05.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि दिन का तापमान 24 डिग्री पर पहुंच गया. रविवार की रात सबसे सर्द रही. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में कोहरा बढ़ सकता है, लेकिन बारिश की संभावना कम है. अभी भी रातें सर्द रहेंगी, लेकिन दिन गर्म बना रहेगा. दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 04 डिग्री अधिक हो गया.

विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola