ePaper

UP Weather Update: यूपी में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, कई जगहों पर छाया कोहरा, जानें आज का वेदर अपडेट

Updated at : 09 Dec 2022 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Update: यूपी में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, कई जगहों पर छाया कोहरा, जानें आज का वेदर अपडेट

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में नजर आने लगा है. अगले दो दिनों तक प्रदेश में कई जगहों पर तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है. वहीं कई जगहों पर शीतलहर का असर दिखने लगा है.

विज्ञापन

UP Weather Update: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में नजर आने लगा है. हालांकि, अगले दो दिनों तक प्रदेश में कई जगहों पर तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है. वहीं कई जगहों पर शीतलहर का असर दिखने लगा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि वेस्ट यूपी में सर्द हवाएं ठंड के साथ सिहरन बढ़ा सकती है. जबकि कई जिलों में सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ी है, लेकिन आज यानी 9 दिसंबर को हवा तेज रहने की संभावना है. वहीं जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है. नोएडा में शुक्रवार को वायु प्रदुषण ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है. इसके साथ ही मेरठ में 10 डिग्री सेल्सियस, बरेली में 10 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

राजधानी लखनऊ के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी रात में सिहरन बढ़ने लगी है. रात को चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपा रही है. सर्दी में अभी और वृद्धि होगी, दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठिठुरन भी शुरू हो चुकी है. लखनऊ में आज सुबह से ही मौसम काफी ठंडा है. इसके अलावा हल्का फॉग भी है. हालांकि, दिन में मौसम साफ रहने और धूप निकलने के कारण तापमान सामान्य रहने की संभावना जताई जा रही है.

दरअसल, राजधानी लखनऊ समेत अलग-अलग इलाकों में लगातार चल रही पछुआ हवाओं के चलते अब मौसम में नमी बढ़ने लगी है. यही कारण है कि रात में सिहरन भी बढ़ने लगी है. सुबह के कोहरे और मध्यम हवा से दिन में भी ठंड बढ़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन पश्चिमी हवा से सर्दी बढ़ेगी.

विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola