ePaper

UP News: यूपी विधानमंडल सत्र कल से होगा शुरू, सर्वदलीय बैठक में CM योगी समेत विपक्षी दलों के नेता हुए शामिल

Updated at : 16 Aug 2021 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: यूपी विधानमंडल सत्र कल से होगा शुरू, सर्वदलीय बैठक में CM योगी समेत विपक्षी दलों के नेता हुए शामिल

यूपी विधानमंडल सत्र 16 अगस्त से शुरू हो रहा है. इसके पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जिसमें सीएम योगी समेत विपक्षी दलों के कई नेता शामिल हुए.

विज्ञापन

Uttar Pradesh Vidhan Mandal Monsoon Session : उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र 17 अगस्त यानी मंगलवार से शुरू होने जा रहा है. इसके पहले सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath), विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित (Assembly Speaker Hriday Narayan Dixit), कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत सपा, कांग्रेस और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

उत्तर प्रदेश का विधानमंडल सत्र 17 अगस्त से 24 अगस्त तक चलेगा. इसके लिए प्रस्तावित संशोधित तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है.

वित्तीय वर्ष 2021-22 के अनुपूरक अनुदानों पर चर्चा 24 अगस्त को की जाएगी. इसी दिन मांगों पर विचार एवं मतदान तथा तत्सम्बन्धी विनियोग विधेयक का सदन की अऩुज्ञा से पुर:स्थापन , उस पर विचार एवं उसका चारण किया जाएगा.

Also Read: UP News : छेड़खानी का विरोध किया तो युवक के माता-पिता ने महिला पर तेल छिड़क कर लगा दी आग
उम्मीद है, सदन को चलने देगा विपक्ष

विधानमंडल सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने उम्मीद जताई है कि विपक्ष सदन की कार्यवाही में बाधा नहीं डालेगा. सदन को सुचारू रूप से चलाने में सरकार की मदद करेगा. उन्होंने कहा कि मैं आशावादी हूं कि जिस तरह से लोकसभा में रुकावटें आईं और सदन ठीक से नहीं चल सका, वह यहां नहीं होगा. मुझे विश्वास है कि विपक्ष कोई बाधा नहीं डालेगा.

चार दिन नहीं होगी सदन की बैठक

विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को विधानसभा की बैठक नहीं होगी. 19 अगस्त को मुहर्रम का अवकाश है. इससे पहले 18 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2021-22 के अनुपूरक अनुदानों की मांगों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा.

Posted by : Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola