ePaper

UP Panchayat Elections: यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, नए साल में BJP पदाधिकारियों की पहली बैठक आज

Updated at : 03 Jan 2021 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
UP Panchayat Elections: यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, नए साल में BJP पदाधिकारियों की पहली बैठक आज

UP Panchayat Elections 202, Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारिखों का ऐलान अभी हुआ नहीं है पर उससे पहले राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गयी हैं. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव को लेकर आज नये साल में पहली बैठक करने जा रही है.

विज्ञापन

UP Panchayat Elections 2021, Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारिखों का ऐलान अभी हुआ नहीं है पर उससे पहले राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गयी हैं. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव को लेकर आज नये साल में पहली बैठक करने जा रही है. जानकारी के अनुसार भाजपा ऐसे उम्मीदवार की तलाश कर रही है जिससे वह पंचायत चुनावों में अपना परचम लहरा सके.

बता दें कि आज होने वाली बैठक में भारतीय जनता पार्टी अपने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ यूपी के पंचायत चुनाव पर चर्चा करेगी. इस बैठक के बारे में भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने कहा था कि राज्य मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी. इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह उपस्थित रहेंगे. वहीं यूपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा है कि मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है.

Also Read: कोरोना वैक्सीन से लोग बन सकते हैं नपुंसक? और क्या होगें साइड इफेक्ट, DCGI डायरेक्टर ने दी हर जानकारी

आपको बता दें कि साल 2021 में होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पंचायतों की शुरुआती वोटर लिस्ट तैयार करने का काम किया जा चुका है. जानकारी के अनुसार यह ड्राफ्ट मतदाता सूची 3 जनवरी तक सहायक जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बूथ लेबल आफिसर के पास होगी.

Posted by : Rajat Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola