UPMSP Board Exam Date Sheet 2023: कब जारी होगी यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट? जानें लेटेस्ट अपडेट...

UP Board Exam Date Sheet 2023: यूपीएमएसपी जल्द ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी करेगा. छात्र- छात्राएं बोर्ड परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जा सकते हैं.
UP Board 10th-12th Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. यूपीएमएसपी जल्द ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी करेगा. छात्र- छात्राएं बोर्ड परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जा सकते हैं. बोर्ड के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, परीक्षाएं मार्च 2023 में शुरू होंगी.
रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और12वीं परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान 24 फरवरी से 12 मार्च 2023 के बीच कर सकता है. फिलहाल, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी तक आयोजित करेगा. बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके साथ ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें.
यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल का कहना है कि छात्र-छात्राओं के लिए परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर मॉडल पेपर अपलोड कर दिये गए हैं. परीक्षार्थी इसके माध्यम से अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते हैं. इसका सबसे ज्यादा लाभ ओएमआर शीट पर उत्तर देने को लेकर हाईस्कूल के परीक्षार्थी उठा सकते हैं. शुक्ल ने कहा कि, वेबसाइट पर पाठ्यक्रम के प्रमुख विषयों के मॉडल पेपर उपलब्ध कराए गये हैं, जिसमें 10वीं और 12वीं के हिंदी, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, इतिहास, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, भौतिकी, रसायन विज्ञान समेत करीब 25 प्रमुख विषय शामिल हैं.
Also Read: UP Board Exam: बोर्ड परीक्षा को लेकर नकल माफियाओं पर कसी जा रही नकेल, केंद्रों पर होंगे ये खास इंतजाम
छात्रों को सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां होज पेज पर दाईं और उपलब्ध मॉडल पेपर लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपसे आपकी क्लास के बारे में पूछा जाएगा, यहां अपनी क्लास का चयन करें. इसके बाद अलग-अलग सब्जेक्ट की लिस्ट नजर आएगी. आप अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं. पेपर डाउनलोड करने के बाद पीडीएफ की प्रिंट करा लें या कहीं सेव कर लें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




