Viral Video: यूपी पुलिस ने फल विक्रेता के फलों को नाले में फेंका, वायरल वीडियो से मामले ने पकड़ा तूल...

उत्तर प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.जिसमें एक फल विक्रेता को नाले में देखा जा सकता है. इस वीडियो के माध्यम से लोग यूपी प्रशासन के रवैया पर उंगली उठा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.जिसमें एक फल विक्रेता को नाले में देखा जा सकता है. इस वीडियो के माध्यम से लोग यूपी प्रशासन के रवैया पर उंगली उठा रहे हैं.
Also Read: Coronavirus In Bihar : कोराेना जांच लैब
भवन में काेरेंटिन है संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी, बाहर निकलकर परिजनों से करता है मुलाकात…
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो यूपी के हापुड़ जिला का बताया जा रहा है.जिसमें एक व्यक्ति नाले में गिरा हुआ दिख रहा है. वायरल खबरों व दावों को मानें तो यह एक फल विक्रेता बताया जा रहा है. जिसके फलों को पुलिस वालों ने नाले में पलट दिया.
वहीं इस मामले को लेकर राजनीतिक दलों ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. समाजवादी पार्टी ने इस मामले को लेकर एक ट्ववीट किया है.जिसमें इस वायरल वीडियो को सामने रखते हुए यह दावा किया जा रहा है कि हापुड़ में गरीब ठेले वाले के फलों को नाले में पलटा गया. समाजवादी पार्टी ने पुलिस के उपर प्रहार करते हुए इसे वर्दी का रौब और हेकड़ी दिखाना कहा है.
इसे शर्मनाक हरकत बताते हुए समाजवादी पार्टी ने राज्य सरकार से अपील की है कि वैश्विक महामारी काल में लोगों की मदद करने के बजाय उनका शोषण, दमन और उत्पीड़न कर रही पुलिस पर लगाम लगाया जाए.वहीं मामले का संज्ञान लेकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है.
हापुड़ में गरीब ठेले वाले के फलों को नाले में पलटा! पुलिस की वर्दी का रौब और हेकड़ी दिखाना शर्मनाक!
वैश्विक महामारी काल में लोगों की मदद करने के बजाय उनका शोषण, दमन और उत्पीड़न कर रही पुलिस पर लगाम लगाए सरकार।
मामले का संज्ञान ले दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे सरकार। pic.twitter.com/7s8w0hbtEh
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 17, 2020
बता दें कि यूपी में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने हर हफ्ते शनिवार और रविवार के दिन सूबे में लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




