Live Updates

UP Weather Update Live: यूपी में सर्दी से अभी नहीं मिलेगी राहत, अगले चार दिन तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Published at :15 Jan 2023 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
UP  Weather Update Live: यूपी में सर्दी से अभी नहीं मिलेगी राहत, अगले चार दिन तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

UP Weather Update Live: मौसम विभाग ने आज से अगले चार दिन तक कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान रात का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान जारी किया है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड फिर दिखाएगी असर

प्रदेश में सोमवार से 18 जनवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में 16-17 जनवरी की कोल्ड वेव चलने की संभावना है. इसी पश्चिमी विक्षोभ के चलते कोहरे एवं कोल्ड फ्रंट के प्रभाव से तेज उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले चौबीस घंटों के दौरान आज दिन के अधिकतम तापमान में 3-8 डिग्री की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई. इस वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार से ही शीत दिवस से अति शीत दिवस की स्थिति उत्पन्न हो जाने की प्रबल संभावना है.

18 जनवरी के बाद ठंड से राहत मिलने की उम्मीद

प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बीते दो दिन से ठंड में हल्की राहत दर्ज की गई. हालांकि, मौसम विभाग ने एक बार फिर सर्द हवाओं को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, राजधानी समेत पूरे प्रदेश में ठंड फिर पलटवार करेगी. आज यानी 15 जनवरी से तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी और सोमवार से शीत लहर प्रदेश को अपनी चपेट में ले लेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 जनवरी के बाद ही ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है.

लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम

Lucknow Weather Update: लखनऊ में कड़ाके की ठंड के बीच शीतलहर ने गलन बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 05 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा हल्की बूंदाबांदी की भी आशंका है. साथ ही 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है.

यूपी में अगले चार दिन तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

UP Weather Update Live: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है. प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में सुबह से ही शीतलहर के साथ गलन ने लोगों को घरों में छिपने के लिए मजबूर कर दिया है. मौसम विभाग ने आज से अगले चार दिन तक कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान रात का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान जारी किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola