Live Updates

UP Breaking News Live: सपा नेता ऋचा सिंह चर्चा में, सपा मीडिया सेल की अखिलेश व डिंपल से की शिकायत

Updated at : 26 Dec 2022 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
UP Breaking News Live: सपा नेता ऋचा सिंह चर्चा में, सपा मीडिया सेल की अखिलेश व डिंपल से की शिकायत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:43 PM. 26 Dec 227:43 PM. 26 Dec

सपा नेता ऋचा सिंह चर्चा में, सपा मीडिया सेल की अखिलेश व डिंपल से की शिकायत

सपा नेता डाॅ. ऋ‍ृचा सिंह ने सपा मीडिया सेल की अखिलेश व डिंपल से शिकायत की है. उन्होंने इसको लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि ‘किसी भी महिला को शूर्पनखा या पूतना संबोधित किया जाना बेहद निदंनीय है, वह किसी भी पार्टी या विचारधारा की हो, इस तरह के शब्दों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी @yadavakhilesh

@dimpleyadav को इसका संज्ञान लेना चाहिए। @Ruchiragupta

गौरतलब है कि इन दिनों सपा मीडिया सेल लगातार अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में है. बीजेपी नेताओं के ट्वीट का जवाब सपा मीडिया सेल असंसदीय शब्दों के साथ देती है. जो लगातार चर्चा में है. एक महिला पत्रकार ने इसको लेकर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी भी इस मामले को लेकर कोर्ट गये हैं. उन्होंने कोर्ट से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

7:43 PM. 26 Dec 227:43 PM. 26 Dec

प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में लगेंगी दो अतिरिक्त बोगियां

रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिये रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 14163/14164 प्रयागराज-मेरठ सिटी-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में 06 जनवरी 2023 से 18 फरवरी 2023 तक प्रयागराज से दो अतिरिक्त डिब्बे लगेंगे. जबकि 07 जनवरी 2023 से 19 फरवरी 2023 तक मेरठ सिटी से शयनयान श्रेणी के दो अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया गया है.

6:34 PM. 26 Dec 226:34 PM. 26 Dec

लखनऊ में महिला सिपाही पर तेजाब फेंकने की मिली धमकी

लखनऊ में पुलिस लाइन के अंदर महिला सिपाही के घर में घुसा युवक ने असलहा तान दिया. इतना ही नहीं उसने महिला के चेहरे पर तेजाब फेंकने व उसकी अश्लील वीडियो भी वायरल करने की धमकी दी. जब महिला सिपाही ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने पुलिस लाइन में ही खड़ी सिपाही की स्कूटी में आग लगा दी और फरार हो गया. फिलहाल ने पुलिस आरोपी युवक की तलाश की जा रही है.

6:34 PM. 26 Dec 226:34 PM. 26 Dec

देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट सानिया मिर्जा को मेयर संयुक्ता भाटिया ने किया सम्मानित

लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया ने देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलेट को सम्मानित किया. NDA में सफलता पाने वाली सानिया मिर्जा मेयर संयुक्ता भाटिया ने सम्मानित करते हुए बधाई दी. बता दें कि मिर्जापुर की सानिया मिर्जा देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव जसोवर की रहने वाली हैं. उनके पिता शाहिद अली मिर्जापुर में ही टीवी मैकेनिक हैं. बचपन से ही सानिया इंजीनियर बनना चाहती थी. उन्होंने प्राइमरी से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई गांव के ही पंडित चिंतामणि दुबे इंटर कॉलेज से पूरी की. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सानिया ने अपने जिले में टॉप किया था. इसके बाद वह गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की. 10 अप्रैल 2022 को सानिया ने एनडीए की परीक्षा दी. नवंबर में रिजल्ट जारी हुआ. जिसमें वह फ्लाइंग में चुनी गईं. फ्लाइंग में चुनी गई दो महिलाओं में एक सानिया भी हैं. सानिया एनडीए ट्रेनिंग के लिए 27 दिसंबर को पुणे में ज्वाइन करेंगी.

6:34 PM. 26 Dec 226:34 PM. 26 Dec

रामपुर, आकाश सक्सेना ने ली विधायक पद की शपथ

रामपुर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने विधायक पद की सदस्यता ग्रहण कर ली है. आज यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक आकाश सक्सेना को शपथ दिलाई.

6:34 PM. 26 Dec 226:34 PM. 26 Dec

लखनऊ बीजेपी कार्यालय में बैठक हुई समाप्त

लखनऊ में बीजेपी कार्यालय में बैठक हुई. बीजेपी के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इस बैठक में मौजूद रहे. प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बैठक ली. यह बैठक निकाय चुनाव के मद्देनजर हुई. 2024 चुनाव को लेकर भी बैठक में मंथन किया. इस बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे.

6:34 PM. 26 Dec 226:34 PM. 26 Dec

गाजियाबाद जिले की पहली कोर्ट का उद्घाटन

गाजियाबाद जिले की पहली कोर्ट का उद्घाटन हुआ. लोनी की इंद्रापुरी में कोर्ट तैयार की गई है. सहायक पुलिस आयुक्त वादों की सुनवाई करेंगे. बता दें डीसीपी ग्रामीण ने छात्रा से उद्घाटन कराया.

UP Breaking News Live: सपा नेता ऋचा सिंह चर्चा में, सपा मीडिया सेल की अखिलेश व डिंपल से की शिकायत
6:34 PM. 26 Dec 226:34 PM. 26 Dec

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम का किया शुभारंभ

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक आज लखनऊ में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम का शुभारंभ किया. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे लाल बहादुर शास्त्री भवन में हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ MeUP के मेडिकल कॉलेजों में हुआ. इस दौरान ब्रजेश पाठक ने कहा सीएम योगी के मार्गदर्शन में चिकित्सा क्षेत्र को नई ऊँचाई मिली. इन 22 मेडिकल कॉलेजों में #HMIS का शुभारंभ हुआ. अब रोगियों व चिकित्सकों के कार्य पहले से बेहतर व पारदर्शी होंगे. ऑनलाइन सुविधा से मरीजों को पंजीकरण में मुश्किलें नहीं होगी.

UP Breaking News Live: सपा नेता ऋचा सिंह चर्चा में, सपा मीडिया सेल की अखिलेश व डिंपल से की शिकायत
6:34 PM. 26 Dec 226:34 PM. 26 Dec

अखिलेश यादव का झांसी दौरा, जेल में बंद सपा नेता दीपनारायण से कर रहे मुलाकात

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज झांसी दौरे पर हैं. जहां अखिलेश यादव जेल में बंद पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव से मुलाकात कर रहे हैं. इसके बाद दीप नारायण यादव के घर जाकर उनके परिजनों से मिलेंगे. कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव पिछले तीन महीनों से जेल में बंद हैं. उनसे मिलने जेल में अखिलेश यादव 22 दिसंबर को भी झांसी आए थे. लेकिन पुलिस लाइन के हैलीपेड पर हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिली थीं. जिसकी वजह से उनका दौरान रद्द हो गया था.

6:34 PM. 26 Dec 226:34 PM. 26 Dec

बलरामपुर, ट्रेनों की चपेट में आने से 90 भेड़ों और आठ गिद्धों की कटकर मौत

बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना इलाके में गोरखपुर-गोंडा रेल मार्ग पर एक ट्रेन की चपेट में आने से 90 भेड़ों की कटकर मौत हो गई. और भेड़ों के शवों को खा रहे आठ गिद्धों की दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. दरअसल यह घटना रविवार की है. विशनपुर कोडर गांव निवासी प्रभु राम अपनी भेड़ों को चराने गया था. इसी दौरान जुड़ीकुंया गांव के पास भेड़ों पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. जान बचाने के लिए भेड़ें भाभर नाले पर बने सरयू नहर पुल की तरफ भागी. इस दौरान गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली एक ट्रेन आ गई. और रेलवे पुल पार रही करीब 90 भेड़ें ट्रेन की चपेट में आ गई. ट्रेन से कटकर मरी भेड़ों को देखकर कई गिद्ध आ गए और भेड़ों के अवशेष खा रहे थे. इस दौरान गोरखपुर की ओर से एक दूसरी ट्रेन आ गई और आठ गिद्ध मर गए.

6:34 PM. 26 Dec 226:34 PM. 26 Dec

सपा विधायक इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें, 3 और केस हुए दर्ज, लगा गैंगस्टर एक्ट

महराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी समेत शौकत पहलवान, इसराइल अटेवाला और मोहम्मद शरीफ पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है. रंगदारी, जमीन कब्जे और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के मामले में इरफान पर दो और केस दर्ज हुए हैं. प्लॉट में आगजनी, फर्जी आधार कार्ड से हवाई सफर और बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के परिवार को भारतीय होने का प्रमाणपत्र देने के केस में इरफान दो दिसंबर से जिला जेल में बंद हैं. 

12:46 PM. 26 Dec 2212:46 PM. 26 Dec

सीएचओ में चयनित छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना

राजधानी लखनऊ में सीएचओ-5505 भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने ट्रेनिंग सेंटर और मानदेय को लेकर धरना दिया, छात्रों का कहना है कि गृह जिले से काफी दूर ट्रैनिंग के लिये भेजा जा रहा है, अपने जिले से इतनी दूरी पर जाना और ट्रैनिंग करना काफी चुनौतीपूर्ण है. सेंटर पर पढ़ाई के लिए कोई चीज नहीं दी गई है, बल्कि फिर से ट्रैनिंग पर भेजा जा रहा है, जिससे छात्रों में काफी नाराजगी है.

UP Breaking News Live: सपा नेता ऋचा सिंह चर्चा में, सपा मीडिया सेल की अखिलेश व डिंपल से की शिकायत
12:46 PM. 26 Dec 2212:46 PM. 26 Dec

कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

कोरोना को लेकर उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. दरअसल, उन्नाव और आगरा में कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं. आगरा निवासी युवक चीन की यात्रा से लौटा था, जिसकी निजी पैथोलॉजी की जांच में कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आई है. इसके बाद से अलर्ट जारी है.

12:46 PM. 26 Dec 2212:46 PM. 26 Dec

लखनऊ के निगोहा में पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट

लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में पोते ने दादी को मौत के घाट उतार दिया. घटना के दौरान बचाने आये पिता पर भी हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया. पेंशन के पैसे ना देने से नाराज पोते ने कुल्हाड़ी से वार की दादी की हत्या कर दी. आरोपी वारदात को अजांम देकर पत्नी बच्चों समेत मौके से फरार है. बीते रविवार की देर रात की घटना है, घटना करनपुर थाना निगोहां की है. गम्भीर रूप से घायल पिता सुरेश कुमार को इलाज के लिये पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है. शराब तस्करी से लेकर दुष्कर्म के मुकदमें मे पहले भी हत्यारोपी जेल जा चुका है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक दादी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

12:46 PM. 26 Dec 2212:46 PM. 26 Dec

सपा ने ट्वीट कर कानपुर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

समाजवादी पार्टी ने कानपुर पुलिस का एक वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं. सपा ने वीडियो पोस्ट के साथ ट्वीट कर लिखा, ‘कानपुर पुलिस की एक और शर्मनाक करतूत! ककवन थाना क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर युवती से कर रहा अभद्रता, जान से मारने का कर रहा प्रयास. रोज़ाना योगी सरकार की पुलिस की बर्बरता की घटनाएं आ रही सामने, मुख्यमंत्री मौन. मामले की हो जांच, आरोपी पुलिसकर्मी पर हो कार्रवाई! फिलहाल, मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

7:08 AM. 26 Dec 227:08 AM. 26 Dec

बांके बिहारी मंदिर से दोषी सुरक्षाकर्मी हटाए

मथुरा में 2 दिन पहले बांके बिहारी मंदिर की घटना में अभियोग पंजीकृत किया गया. मंदिर प्रशासन के तरफ से सभी दोषी सुरक्षाकर्मी को हटा दिया गया है. एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि गार्ड को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है. हम ध्यान रख रहे हैं कि किसी की धार्मिक भावना आहत ना हो.

6:34 PM. 26 Dec 226:34 PM. 26 Dec

ब्रजेश पाठक आज हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम का करेंगे शुभारंभ

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक आज राजधानी लखनऊ में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम का शुभारंभ करेंगे. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे लाल बहादुर शास्त्री भवन में होगा. कार्यक्रम का शुभारंभ MeUP के मेडिकल कॉलेजों में होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola