Live Updates

UP Breaking News Live: लखनऊ गोमती नदी में कार गिरी, एक महिला व दो पुरुष थे कार में, cm ने लिया संज्ञान

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

लखनऊ गोमती नदी में कार गिरी, एक महिला व दो पुरुष थे कार में, cm ने लिया संज्ञान

गोमती नदी में देर रात एक कार गिर गयी. कार में एक महिला व दो पुरुष थे. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है. cm योगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरन्त बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं.

पहले दिन 299 बेटियां हुई अग्निवीर भर्ती में शामिल

UP Breaking News Live: लखनऊ गोमती नदी में कार गिरी, एक महिला व दो पुरुष थे कार में, cm ने लिया संज्ञान

यूपी और उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए अग्निवीर (जीडी) महिला सैन्य पुलिस रैली के पहले दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया. एडीजी रिक्रूटमेंट (यूपी और उत्तराखंड) मेजर जनरल मनोज तिवारी ने एक दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया. RO मुख्यालय लखनऊ (WMP) भर्ती रैली के पहले दिन कुल पंजीकरण 945 हुये व कुल उपस्थित अभ्यर्थी 299 थीं.

बेटे ने माता-पिता को मारी गोली, प्रयागराज के नैनी की घटना

प्रयागराज के नैनी इलाके में मामा भांजे तालाब के पास बेटे ने अपने माता पिता को गोली मार दी. घर का गेट बंद कर उसने फायरिंग की है. पुलिस घर के अंदर जाने की कर रही कोशिश कर रही है. बेटा मानसिक बीमार बताया जा रहा है.

सपा नेता रामगोपाल यादव ने की चुनाव आयोग से मैनपुरी-इटावा के DM और SP को हटाने की मांग

मैनपुरी को बचाने की जंग में जुटे समाजवादी पार्टी के दिग्गज चुनाव आयोग की चौखट खटखटा रहे हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने बुधवार को दिल्ली में चुनाव आयोग से शिकायत कर इटावा-मैनपुरी के एसपी और डीएम को हटाने की मांग की है. उन्होंने मैनपुरी और इटावा जिला प्रशासन पर मतदाताओं के नाम काटने और सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के आरोप लगाए हैं.

सपा विधायक नाहिद हसन को हाईकोर्ट से मिली जमानत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा विधायक नाहिद हसन को राहत दी है. दरअसल गैंगस्टर मामले में नाहिद को कोर्ट ने जमानत याचिका मंजूर कर दी है. 29 जनवरी 2022 को नाहिद की गिरफ्तारी हुई थी. अभी नाहिद चित्रकूट जेल में बंद है.

मेरठ पहुंचे सीएम योगी, 517 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

खतौली दौरे के बाद सीएम योगी मेरठ पहुंच गए हैं. यहां मुख्यमंत्री योगी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ सीएम 517 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola