Live Updates

UP Breaking News Live: सोमवार से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, पेश होगा पूरक बजट

Updated at : 04 Dec 2022 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
UP Breaking News Live: सोमवार से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, पेश होगा पूरक बजट

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:44 PM. 4 Dec 225:44 PM. 4 Dec

पद्मश्री इरशाद मिर्जा का निधन

देश के मशहूर चर्म निर्यातक मिर्जा इंटरनेशनल के चेयरमैन पद्मश्री इरशाद मिर्जा का रविवार को सर्वोदय नगर स्थित निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 95 के वर्ष के थे और पिछले कई वर्षो से अस्वस्थ चल रहे थे. कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में उन्होंने सुबह 9:45 बजे अंतिम सांस ली. निधन की सूचना लगते ही उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर भीड़ जुटने लगी है. इरशाद मिर्जा को चर्म क्षेत्र में उल्लेखनी योगदान के लिए पद्मश्री समेत कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है. रविवार की शाम को 7:30 बजे उनका जनाजा घर अब कब्रिस्तान को रवाना होगा.

5:44 PM. 4 Dec 225:44 PM. 4 Dec

सीएम योगी ने गोरखपुर वासियों को दी 950 करोड़ की सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है. इस बीच सीएम नौका विहार के सामने स्थित दिग्विजय नाथ पार्क पहुंच गए हैं. जहां मुख्यमंत्री जिले के पहले सिक्स लेन फ्लाई ओवर का शिलान्यास करेंगे और 950 करोड़ रुपए की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया.

2:07 PM. 4 Dec 222:07 PM. 4 Dec

नेता सदन और नेता विपक्ष बैठक में नहीं हो सके शामिल

उत्तर प्रदेश विधान सभा का शीतकालीन सत्र पांच दिसम्बर से शुरू होगा. सत्र से पूर्व आज सर्वदलीय बैठक में नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता विपक्ष अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए. संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सत्ता पक्ष की ओर से अपनी बात रखी. वहीं अखिलेश यादव की जगह सपा से मनोज पांडे बैठक में शामिल हुए. इसके अलावा कांग्रेस से आराधना मिश्रा, बसपा से उमाशंकर सिंह, राजा भैया और ओमप्रकाश राजभर भी बैठक में मौजूद रहे. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से सदन के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील की. यह सत्र तीन दिन का होगा. इस सत्र में अनुपूरक बजट के जरिए सरकार अहम परियोजनाओं के लिए धन जुटाएगी. इससे पहले मानसून सत्र सितम्बर में आहूत किया गया था.

2:07 PM. 4 Dec 222:07 PM. 4 Dec

हापुड़ फैक्टी विस्फोट में 13 मजदूरों की हुई थी मौत

प्रदेश के हापुड़ में फैक्टरी में हुए विस्फोट में 13 मजदूरों की मौत और 20 लोगों के घायल होने के मामले में कार्रवाई की गई है. औद्योगिक विकास के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने इस मामले में गाजियाबाद के उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (एसआईडीसी) के रीजनल मैनेजर राकेश झा को निलंबित कर दिया है. राकेश झा को जांच के बाद मामले में दोषी पाया गया है.

2:07 PM. 4 Dec 222:07 PM. 4 Dec

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के समारोह में पहुंचे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 90वें संस्थापक सप्ताह समारोह में पहुंचे. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं. कार्यक्रम में शोभायात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर से निकलकर वीर बहादुर सिंह चौराहे पर पहुंचेगी. वहां से गणेश चौराहा और कचहरी चौराहा होते हुए जिला परिषद रोड स्थित शताब्दी द्वार से पुनः इंटर कॉलेज में प्रवेश करेगी. इस शोभायात्रा में शिक्षा परिषद से जुड़े स्कूल कॉलेजों के 12,000 विद्यार्थी और 2,500 शिक्षक कर्मचारी शामिल हैं.

8:05 AM. 4 Dec 228:05 AM. 4 Dec

बाहुबली विजय मिश्रा पर बड़ा ऐक्शन, 11.55 करोड़ की संपत्ति आज होगी कुर्क

भदोही की ज्ञानपुर सीट से पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा की बहू रूपा मिश्रा का लखनऊ में फ्लैट आज कुर्क होगा. लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित इस फ्लैट की कीमत 11.55 करोड़ है. कार्रवाई के लिए भदोही पुलिस लखनऊ पहुंच चुकी है. आज लखनऊ पुलिस प्रशासन के साथ कुर्की की कार्रवाई होगी.पेशेवर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सफेदपोश माफिया, गैंग लीडर अभियुक्त विजय कुमार मिश्र की आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से खरीदी गई सम्पत्ति को कुर्क करने का आदेश पारित किया गया है.

8:05 AM. 4 Dec 228:05 AM. 4 Dec

मुख्यमंत्री योगी समेत अन्य दलीय नेता होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश विधान सभा का शीतकालीन सत्र पांच दिसम्बर से शुरू होगा. सत्र से पूर्व आज सर्वदलीय बैठक होगी. बैठक में उप्र विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना के अलावा नेता सदन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी दलों के नेता मौजूद रहेंगे. यह सत्र तीन दिन का होगा. इस सत्र में अनुपूरक बजट के जरिए सरकार अहम परियोजनाओं के लिए धन जुटाएगी. इससे पहले मानसून सत्र सितम्बर में आहूत किया गया था.

6:38 AM. 4 Dec 226:38 AM. 4 Dec

सीएम योगी गोरखपुर को देंगे चार परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की आधारशिला रखेंगे. साथ ही फोरलेन सड़कों की भी सौगात देंगे. मुख्यमंत्री 950 करोड़ की लागत की चार प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.इसके अलावा मुख्यमंत्री 399.24 करोड़ रुपये से देवरिया बाईपास के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य तथा 67.35 करोड़ रुपये की लागत से रामगढ़ताल नौकायन से देवरिया बाईपास तक चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे. इसी तरह राप्ती नदी में गिरने वाले कटनिया-महेवा नाले के अवरोधित, परिवर्तित और शोधन से संबंधित परियोजना का शिलान्यास भी सीएम करेंगे. इस परियोजना की लागत 53.03 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola