Live Updates

UP Breaking News Live: 5 पीपीएस का तबादला, अजय राय शाहजहांपुर और प्रभात राय भदोही के डिप्टी एसपी बने

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

5 पीपीएस का तबादला, अजय राय शाहजहांपुर और प्रभार राय भदोही के डिप्टी एसपी बने

उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात पांच पीपीएस के ट्रांसफर आदेश जारी किये हैं. अजय राय को शाहजहांपुर और प्रभात राय को भदोही का डिप्टी एसपी बनाया गया है. जबकि नरेश कुमार सीओ भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर, राम प्रकाश सीओ भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज और प्रभात कुमार को सीओ भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी भेजा गया है.

नीलांचल एक्सप्रेस में जान गंवाने वाले हरिकेश के परिजनों को मिलेगा 5 लाख रुपये मुआवजा

नीलांचल एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान लोहे की रॉड लगने के कारण जान गंवाने वाले हरिकेश कुमार के परिवारीजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा मिलेगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरिकेश के परिवारीजनों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है.

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से वार्ता के बाद बिजली कर्मियों का कार्य बहिष्कार समाप्त

यूपी में 04 से 05 दिनों से चल रहा बिजली कार्मिकों का कार्य बहिष्कार समाप्त हो गया. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से वार्ता के बाद यह कर्मचारियों ने यह फैसला लिया है. मंत्री एके शर्मा ने दावा किया है कि कार्य बहिष्कार के दौरान जहां कहीं भी विद्युत आपूर्ति में व्यवधान आया है, उसे शीघ्र बहाल किया जाएगा. कर्मचारियों की समस्याओं पर भी जल्द ही फैसले लिये जाएंगे.

काकोरी में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या

लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के चौधरी मोहल्ले में एक युवक पर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. सिर में गोली लगने से युवक की मौत हो गई. बदमाश मौके से फरार.

लखनऊ लेवाना अग्निकांड: होटल के मालिक और मैनेजर को कोर्ट ने दी जमानत

लखनऊ के लेवाना अग्निकांड का मामला में होटल के रोहित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल और मैनेजर सागर श्रीवास्तव को जमानत मिल गई है. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच सुनवाई के दौरान जमानत दी है.

चुनाव आयोग पर टिप्पणी करने के आरोप में आजम खान पर एक और मुकदमा दर्ज

चुनाव आयोग पर टिप्पणी करने के आरोप में सपा नेता आजम खान के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. सपा नेता आजम के खिलाफ यह दो दिनों में यह लगातार दूसरा मुकदमा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola