Live Updates

UP Breaking News Live: बसपा सुप्रीमो मायावती ने विश्वनाथ पाल को सौंपी यूपी की कमान, बनाया प्रदेश अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने विश्वनाथ पाल को सौंपी यूपी की कमान, बनाया प्रदेश अध्यक्ष

बसपा सुप्रीमो मायावती ने विश्वनाथ पाल को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. मायावती ने स्वयं ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि ‘वर्तमान राजनीतिक हालात को मद्देनजर रखते हुए बी.एस.पी., यू.पी. स्टेट संगठन में किए गए परिवर्तन के तहत् श्री विश्वनाथ पाल, मूल निवासी ज़िला अयोध्या को बी.एस.पी. यूपी स्टेट का नया प्रदेश अध्यक्ष बनायेे जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.’

कोहरे के चलते यूपी परिवहन निगम का फैसला, रात 12 बजे के बाद नहीं चलेंगी बसें

लखनऊ, कोहरे के चलते यूपी परिवहन निगम ने एक बड़ा फैसला लिया है. रात 12 बजे के बाद परिवहन बसें नहीं चलेगी. 15 जनवरी 2023 तक बस संचालन बदं रहेगा. सड़क हादसों को रोकने के लिए फैसला लिया गया है. मौसम के सही होने तक फैसला लिया गया है. रोडवेज बसों में एक माह ऑनलाइन बुकिंग भी बंद रहेगा.

स्मृति ईरानी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय पर मुकदमा दर्ज

यूपी के सोनभद्र में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. अजय राज के खिलाफ थाना रॉबर्ट्सगंज में धारा 354ए, 501, 509 के तहत मामला दर्ज हुआ है. सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया पुलिस अजय राय से पूछताछ करेगी.

बरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

बरेली में मंगलवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया. इसके साथ ही एक का इलाज चल रहा है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. मृतक की देर शाम तक शिनाख्त नहीं हुई.

मायावती ने विश्वनाथ पाल को सौंपी यूपी की कमान

उत्तर प्रदेश में विश्वनाथ पाल बसपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे भीम राजभर को बिहार का प्रभारी बनाया गया है. बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश में पार्टी संगठन में बदलाव किया है. उन्होंने विश्वनाथ पाल को यूपी की कमान सौंपी है. मायावती ने मंगलवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात को मद्देनजर रखते हुए बीएसपी के यूपी स्टेट संगठन में किए गए परिवर्तन के तहत विश्वनाथ पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. विश्वनाथ पाल अयोध्या जनपद के मूल निवासी हैं.

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि विश्वनाथ पाल पार्टी के पुराने, मिशनरी कर्मठ व वफादार कार्यकर्ता हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि विश्वनाथ पाल विशेषकर अति-पिछड़ी जातियों को बसपा से जोड़कर, पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में पूरे जी-जान से काम करके सफलता जरूर अर्जित करेंगे. मायावती ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर के कार्यकाल की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि इससे पहले भीम राजभर ने भी बीएसपी यूपी स्टेट अध्यक्ष के पद पर रहकर पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी व वफादारी से कार्य किया है, जिनकी पार्टी आभारी है. भीम राजभर को अब पार्टी ने बिहार प्रदेश का कोआर्डिनेटर बना दिया है.

यूपी नगर निकाय चुनाव पर कोर्ट में हुई सुनवाई, अगली तारीख 21 दिसंबर तय

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई. लखनऊ खंडपीठ ने नगरीय निकाय निर्वाचन से संबंधित स्टे को कल तक के लिए बढ़ा दिया है. अब अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी. गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने 12 दिसंबर को निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने पर अंतरिम रोक लगाई थी. जिसपर मंगलवार को सुनवाई हुई है. यह मामला ओबीसी आरक्षण को लेकर फंसा रहा, जिसके लिए याचिका दाखिल की गई थीं. वैभव पांडेय और अन्य के नाम से दाखिल याचिका में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया गया है, जिसमें सर्वोच्च अदालत ने निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट का फॉर्म्युला अपनाने को कहा था. आरोप है कि सरकार ने बिना ट्रिपल टेस्ट के रैपिड टेस्ट के आधार पर आरक्षण तय कर दिया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola