Live Updates

UP Breaking News Live: सीएम योगी ने गोरखपुर में रैन बसेरा का किया निरीक्षण, बांटे कंबल

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

सीएम योगी ने गोरखपुर में रैन बसेरा का किया निरीक्षण, बांटे कंबल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौरे के दौरान सोमवार रात रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने रैन बसेरा में व्यवस्था का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने मौके पर जरूरतमंदों को कंबल और भोजन वितरण किया. उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से व्यवस्था के बारे में जानकारी की. वहीं अधिकारियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए.

यूपी में  23 आईपीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों में हुआ फेरबदल

UP Breaking News Live: सीएम योगी ने गोरखपुर में रैन बसेरा का किया निरीक्षण, बांटे कंबल

योगी सरकार ने सोमवार को 23 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए. इनमें लखनऊ सहित कई जनपदों के पुलिस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल देखने को मिला है. तबादला सूची के मुताबिक सर्वानंद सिंह यादव को पुलिस अधीक्षक-उपनिदेशक यातायात लखनऊ, रमेश प्रसाद गुप्ता को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, राजेश कुमार यादव को पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम थाना लखनऊ, बबीता साहू को पुलिस अधीक्षक प्रशासन पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ और लाल साहब यादव को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ भेजा गया है.

गोरखपुर में देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो, जंग-ए-आजादी के वीरों को किया जा रहा याद

गोरखपुर में देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो का आयोजन किया गया है. आज जंगे आजादी के वीरों को नमन किया जा रहा है. गोरखपुर में आज 750 ड्रोन की आसमानी उड़ान देखने को मिल रही है. आकाश में अमृत महोत्सव का जश्न देखा जा रहा है. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर तारामंडल स्थित महंत दिग्विजय नाथ पार्क पहुंच गए हैं. देश के सबसे बड़े ड्रोन शो में सीएम योगी शिरकत किया है. इस कार्यक्रम में 750 ड्रोन की रंग बिरंगी आभा में जंगे आजादी की गाथा को दिखाया जाएगा. मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय संस्कृति राज मंत्री मीनाक्षी लेखी और प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जय वीर सिंह मौजूद हैं.

सफेदाबाद में वर्कशाप स्टोर में लगी भीषण आग

यूपी के सफेदाबाद में कालिका हवेली के सामने हुंडई के वर्कशाप के स्टोर रूम में भीषण आग लग गी. मौके पर,दमकल की 2 गाड़ियां पहुंच गई है और आग पर काबू करने में लगी है. मिली जानकारी के अनुसार काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया है.

सीएम योगी ने काकोरी क्रांतिकारी नायकों को किया नमन

काकोरी बलिदान दिवस पर गोरखपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें सीएम योगी ने अपना संबोधन दिया. सीएम योगी ने कोकोरी क्रांतिकारी नायकों को नमन किया और कहा ब्रिटिश गवर्नमेंट ने तारीख से पहले ही उन्हें फांसी दे दी. भारत की विरासत पर गर्व है. हमारा भारत आगे बढ़ रहा है. गोरखपुर में चौरीचौरा की ऐतिहासिक घटना विरासत का सम्मान सभी को करना चाहिए. गुलमी के खिलाफ हमारे क्रांतिकारी लड़े. आज बलिदान दिवस है.

पंडित सिंह पर जानलेवा हमला मामले में सांसद बृजभूषण समेत 3 आरोपी बरी

समाजवादी पार्टी सरकार में पूर्व मंत्री व विधायक रहे स्वर्गीय विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह पर साल 1993 में हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने सांसद व दो अन्य आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola