Live Updates

UP Breaking News Live: ज्ञानवापी मामले में वाराणसी ज‍िला कोर्ट ने 16 याच‍िकाओं को क‍िया खार‍िज

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

पूर्व व‍िधायक व‍िजय म‍िश्र को सुनाई तीन साल की सजा

एमपी-एमएलए कोर्ट ने 13 साल पुराने मामले में भदोही के दबंग पूर्व व‍िधायक व‍िजय म‍िश्र को 3 साल की कारावास की सजा सुनाई है. यह मामला आर्म्‍स एक्‍ट से जुड़ा हुआ है.

वाराणसी कोर्ट ने 16 पक्षकारों की याच‍िकाओं को खार‍िज कर द‍िया

वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी मामले में दायर क‍िए गए 16 पक्षकारों की याच‍िकाओं को खार‍िज कर द‍िया गया है. कोर्ट ने स्‍पष्‍ट कर द‍िया है क‍ि अब इस मामले में कोई नई याच‍िका स्‍वीकार नहीं की जाएगी. दरअसल, ज्ञानवापी मामले में व‍िभ‍िन्‍न पक्षकारों ने अलग-अलग तरह की 16 याच‍िकाएं दायर की थीं. सोमवार को वाराणसी ज‍िला कोर्ट के न्‍यायाधीश ने सभी याच‍िकाओं को खार‍िज कर जो याच‍िका पर वर्तमान में सुनवाई हो रही है, उसे ही जारी रखने का आदेश द‍िया है.

मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित

उत्तराखंड के हरिद्वार में आज नेताजी मुलायम सिंह यादव की अस्थियां चंड़ी घाट पर विसर्जित कर दी गई हैं. आज दोपहर करीब 2 बजे अखिलेश यादव ने पूरे विधि-विधान के साथ उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं. इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव परिजनों समेत यहां मौजूद रहे.

वायरल वीडियो में सीएम योगी को जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हिस्ट्रीशीटर अपराधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियों में देखा जा सकता है कि आरोपी पिस्तौल लहराते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दे रहा है. फिलहाल, मामले में कुशीनगर पुलिस ने मु0अ0सं0 397/22 पंजीकृत कर लिया है साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

आगरा में तपन ग्रुप के ठिकानों पर IT की रेड

आगरा में तपन ग्रुप के ठिकानों पर आयकर डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है. तपन ग्रुप के मालिक बड़े घी कारोबारी हैं. फिलहाल टीम ने तपन ग्रुप का ऑफिस सील कर दिया है. साथ ही मालिक से पूछताछ जारी है. पूछताछ और जांच में टीम को क्या क्या मिला है. इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है.

UPPET परीक्षा में STF ने 28 सॉल्वर और परीक्षार्थी किए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 15 और 16 अक्टूबर को यूपी PET परीक्षा का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस-प्रशासन की हर गतिविधि पर पैनी नजर रही. इसके के चलते शाम तक यूपी एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के 28 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola