UP Breaking News Live: वाराणसी में साड़ी कारोबारियों से ठगी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
वाराणसी में साड़ी बारियों से ठगी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार
साड़ी कारोबारियों से ठगी करने वाले राहुल सिंह उर्फ अजय अरोड़ा को सिगरा पुलिस ने नई दिल्ली के शास्त्री नगर से गिरफ्तार कर लिया. अरोपी नई दिल्ली में ऑनलाइन फूड कंपनी में डिलिवरी ब्वॉय का काम करता था. एसीपी चेतगंज शिवा सिंह ने बताया कि नई दिल्ली के गीता कालोनी थाना के शास्त्री नगर में रहने वाले अजय अरोड़ा के खिलाफ व्यापारियों ने मुकदमा दर्ज कराया था. वह सैंपल की साड़ी लेकर फरार हो जाता था.
काशी तमिल संगमम् का आज अंतिम दिन है. कार्यक्रम के समापन मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं. काशी तमिल संगमम में सीएम योगी पहुंचे हैं. सीएम समापन समारोह में अपना संबोधन दे रहे हैं. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा काशी भारत की आध्यात्मिक राजधानी है.
श्रृंगार गौरी केस में हुई सुनवाई, अगली तारीख 21 दिसंबर
वाराणसी ज्ञानवापी स्थित मां श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा की मांग मामले में आज सुनवाी हुई. इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज मामले की सुनवाई हुई. हिंदू पक्ष की तरफ से वकीलों ने कोर्ट में दलीलें रखीं। राम जन्मभूमि के आदेश का हिंदू पक्ष के वकीलों ने हवाला दिया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी
काशी तमिल संगमम् में गूंजा बम-बम भोले, पद्म विभूषण इलैया राजा की प्रस्तुति
काशी तमिल संगमम् का आज अंतिम दिन है. कार्यक्रम के समापन मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं. इस मौके पर दक्षिण भारतीय सिनेमा के संगीतकार पद्म विभूषण इलैया राजा की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया. स्वयं सीएम योगी ने उनकी प्रस्तुति को ट्वीट किया है.
काशी तमिल संगमम समापन समारोह में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह
आज काशी तमिल संगमम कार्यक्रम का समापन समारोह है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वाराणस पहुंच गए हैं. उनके साथ सीएम योगी भी समापन कार्यक्रम में मौजूद रहे. साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे. बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने दीप प्रज्जवलित किया.
नोएडा में पूर्व सैनिकों ने मनाया विजय दिवस, विक्ट्री वॉल का किया शिलान्यास
आज देश में विजय दिवस मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर यूपी के नोएडा में पूर्व सैनिकों ने विजय दिवस मनाया. विक्ट्री वॉल का पूर्व सैनिकों ने शिलान्यास किया है.इस दौरान नोएडा डीसीपी, एडिशनल डीसीपी भी मौजूद रहे. सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर याद किया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए