UP Breaking News Live: पीलीभीत एनकाउंटर केस में 43 पुलिसकर्मियों को राहत, उम्रकैद की जगह 7 साल की सजा
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
पीलीभीत एनकाउंटर केस: 43 पुलिसकर्मियों को राहत, 7 साल की सजा
हाईकोर्ट ने पीलीभीत फर्जी एनकाउंटर मामले में 43 पुलिसवालों को सात साल की सजा सुनाई है. यह केस 10 सिखों के फर्जी एनकाउंटर का है. आज से 31 साल पहले इन लोगों को बस से उतारकर, उन्हें खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट का सदस्य बताकर एनकाउंटर किया गया था. यह घटना 12 जुलाई 1991 को हुई थी. कोर्ट ने 57 पुलिसवालों को दोषी पाया था और उम्रकैद की सजा सुनाई थी. हाईकोर्ट ने इनमें से 43 की सजा सात साल की कर दी.
कानपुर में पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत का मामला, एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम गिरफ्तार
यूपी के 12 जिलों के अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का तबादला, देखें लिस्ट
स्वास्थ्य विभाग ने 12 जिलों के अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों (CMS) का तबादला किया है. जौनपुरी, कानपुर देहात, आजमगढ़ सहित 12 जिलों के अस्पतालों के सीएमएस के तबादले की लिस्ट बुधवार को जारी की गयी है.
बाराबंकी में अजीज खान मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन
बाराबंकी में अजीज खान मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आज उद्घाटन हुआ. अरविंद कुमार सिंह गोप ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. बता दें मजहर अजीज खां टूर्नामेंट के आयोजक और सचिव हैं.
वाराणसी ज्ञानवापी मामले में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख 20 दिसंबर मिली
वाराणसी ज्ञानवापी मामले में आज सुनवाई नहीं हो सकी. जिला जज एके विश्वेश की कोर्ट में होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी. अब इस मामले में अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी. बता दें कि नियत की चार वादिनी महिलाओं ने याचिका डाली थीं.
बरेली में किसान के घर में लगी आग, एक भैंस और बच्चे की जलकर मौत
बरेली में अज्ञात कारण से किसान के घर में आग लग गई. आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि लाखों का सामन जलकर राख हो गया. इस आग में एक भैंस और बच्चे की जलकर मौत हो गई है. बता दें कि यह मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के गहबरा गांव का है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए