UP Breaking News Live: अलीगढ़ के ऊपर कोट क्षेत्र में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे से 3 सुरक्षित निकाले गए
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
अलीगढ़ के ऊपर कोट क्षेत्र में तीन मंजिला इमारत गिरी

अलीगढ़ के ऊपर कोट इलाके में शुक्रवार रात तीन मंजिला इमारत गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे से तीन लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है. घायलों का उपचार शुरू किया जा चुका है. मौके पर आला अधिकारी पहुंचे गए हैं और बचाव कार्य जारी है. डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने बताया है कि मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है. फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक इस इमारत में गोदाम था. इमारत जर्जर अवस्था में थी. इसमें कोई परिवार रहता था या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.
अलीगढ़ में बड़ा हादसा, गिरी प्राइमरी स्कूल की छत, 13 बच्चे दबे, 5 की हालत गंभीर
Aligarh News: अलीगढ़ के एक कन्या प्राथमिक विद्यालय में 13 बच्चे क्लास में पढ़ रहे थे, तभी अचानक क्लास की छत भरभरा कर बच्चों के ऊपर गिर पड़ी, जिसमें 13 बच्चे दब गए. बच्चों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए भेजा गया है, 3 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

ज्ञानवापी में मिले कथित शिवलिंंग की नहीं होगी जांच
वाराणसी कोर्ट में चल रहे ज्ञानवापी प्रकरण की सुनवाई में शुक्रवार को एक अहम फैसला आया है. कोर्ट ने दोनों पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद सर्वे में मिले कथित शिवलिंंग की कार्बन डेटिंंग की जांच न कराने का निर्णय लिया है. इसका अर्थ हुआ कि वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले कथित ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग और वैज्ञानिक जांच की मांग वाली हिंदू पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है.
डिप्टी सीएम के फ्लीट के पुलिस वाहन और एम्बुलेंस में भिड़ंत
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक कार्यक्रम के लिए लखनऊ से खीरी जा रहे थे. इस दौरान उनकी फ्लीट में शामिल एक पुलिस वाहन और एक एम्बुलेंस टकरा गए. इस बीच मेडिकल स्टाफ के 1-2 लोग और 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए. यह जानकारी एसएसपी उत्तरी सीतापुर डॉ राजीव दीक्षित ने दी.
सीएम योगी ने सहजनवां में बाढ़ पीड़ितों को वितर���त की राहत सामग्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर के सहजनवां तहसील पहुंचे. यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की. दरअसल, सीएम योगी लगातार 2 दिन से बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं. सीएम ने सहजनवा में लगभग 500 लोगों मे राहत सामग्री वितरित की
महाराजगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने महाराजगंज पहुंचे. यहां उन्होंने आवास क्षतिग्रस्त होने पर 1 लाख 20 हजार रुपए, दुर्भाग्य से अगर आपदा से किसी की मृत्यु होती है तो उनके परिवार को 4 लाख रुपए और अंग भंग होने की स्थिति में ढ़ाई लाख रुपए तक की मदद देने की बात कही.
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए