Live Updates

UP Breaking News Live: नगर निगम गोरखपुर के अधिशासी अभियंता अतुल पाण्डेय को किया गया निलंबित

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

नगर निगम गोरखपुर के अधिशासी अभियंता अतुल पाण्डेय को किया गया निलंबित 

नगर निगम गोरखपुर के अधिशासी अभियंता (सिविल) अतुल पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है. अतुल पाण्डेय को अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने, नगर निगम के कार्यों में कोई रचनात्मक सहयोग प्रदान न करने, अनुशासनहीनता करने, नगर निगम के कार्यों में रूचि नहीं, कार्यालय द्वारा निर्गत कारण बताओ नोटिस का कोई जवाब नहीं दिये जाने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है.

वाराणसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, काल भैरव मंदिर में करेंगे पूजन

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंच गए हैं. पीयूष गोयल वाराणसी दो दिवसीय दौरे पर आए हैं. पीयूष गोयल काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे. और बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन पूजन करेंगे. क्रूज पर सवार होकर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती भी देखेंगे.

बाराबंकी में यात्रियों से भरी बस में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

बाराबंकी में यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई. आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पा लिया है. बता दें कि संतकबीरनगर से लखनऊ बस आ रही थी. आग इतनी भीषण थी की बस जलकर खाक हो गई.

हेट स्पीच मामले में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी को इलाहाबाद HC से नहीं मिली राहत

उत्तराखंडे के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी को इलाहाबाद HC से बड़ा झटका लगा है. दरअसल हेट स्पीच मामले में अजीज कुरैशी को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. अजीज कुरैशी पर बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने एफआईआर दर्ज कराई थी. आपत्तिजनक बयान को लेकर अजीज के खिलाफ रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज है.

निकाय चुनाव मामले में हाईकोर्ट ने 20 दिंसबर तक अधीसूचना पर रोक बरकरार

निकाय चुनाव मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अगली तारीख़ 20 दिसम्बर लगाई. तब तक स्टे जारी रहेगा. सरकार से रिपोर्ट तलब. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के मामले में दाखिल याचिका पर राज्य सरकार ने आज हलफनामा दी. राज्य सरकार पर नगर निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने में प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए याचिका दाखिल की गई. नगर निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने में प्रक्रिया का पालन न करने का आरोप राज्य सरकार पर लगाते हुए दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने रोक लगा दी है अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी.

मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुनवाई सुरक्षित, 10 दिनों की रिमांड पर भेजे गए मुख्तार अंसारी

बाहुबली और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को आज प्रयागराज की स्पेशल ईडी कोर्ट में पेश किया गया. मुख्तार अंसारी 10 दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया है. मुख्तार अंसारी से ईडी 10 दिनों तक पूछताछ करेंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola