Live Updates

UP Breaking News Live: पुलिस कांस्टेबल के तबादले पर HC ने लगायी रोक, खराब खाने का वीडियो किया था वायरल

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल के तबादले पर HC ने लगायी रोक, खराब खाने का वीडियो किया था वायरल

पुलिस मेस के खराब खाने का वीडियो वायरल करने वाले सिपाही मनोज कुमार के तबादला आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. सिपाही मनोज कुमार ने फिरोजाबाद मेस का वीडियो वायरल किया था. इसके बाद उसका तबादला गाजीपुर कर दिया गया था.

पअखिलेश यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाये, कहा रामपुर जैसा हुआ तो आजादी छिन जाएगी

अखिलेश यादव ने मैनपुरी में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि रामपुर जैसा चुनाव हुआ तो हमारी आजादी छिन जाएगी. उन्होंने कहा कि सपा के लोगों को वोट नहीं डालने दिया गया. पुलिस बीजेपी के समर्थन में काम करते नजर आयी. उन्होंने प्रदेश भर में जीएसटी की रेड को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला, अखिलेश यादव ने कहा कि निकाय चुनाव से पहले रेड डालकर जीएसटी की टीम व्यापारियों को डरा रही है.

खतौली विधायक मदन भैया ने किसान नेता राकेश टिकैत से की मुलाकात

खतौली से नवनिर्���ाचित रालोद विधायक मदन भैया ने शनिवार को भाकियू नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की. वह सिसौली पहुंचे. उन्होंने भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत से आशीर्वाद लिया. मदन भैया को सुबह ही खतौली सीमा पर पुलिस ने रोक लिया था. उन्हें लॉ एंड ऑर्डर का हवाला देते हुये खतौली जाने से रोक दिया गया था. उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि ‘आज सिसौली पहुंच बड़े भाई नरेश टिकैत जी को जीत की मिठाई खिलाकर बधाई एवं धन्यवाद दिया. नरेश टिकैत जी को पुनः आश्वस्त किया कि किसानों और कमेरों के हक की लड़ाई में उन्हें पहले की तरह पूरा समर्थन सड़क से लेकर सदन तक दिया जाएगा.’

फिरोजाबाद के प्राथमिक विद्यालय में18 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

फिरोजाबाद के किस राव प्राथमिक विद्यालय के 18 बच्चों की तबीयत बिगड़ी. सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालत बिगड़ने के कारणों की जांच में प्रशासन जुटी हुई है.

मैनपुरी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी

मैनपुरी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना भी साधा.

बिजनौर में स्टंट के दौरान छात्र बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बिजनौर में स्टंट के दौरान छात्र बुरी तरह से झुलसा गया. दरअसल, यह पूरा मामला थाना नागलसोती के निजी इंटर कॉलेज का है. जहां छात्र बोतल में पेट्रोल भरकर स्टंट करना शुरू किया. इस दौरान वह आग के चपेट में आ गया. और बुरी तरह से झुलस गया. फिलहाल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola