यूपी में माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी का पांच मंजिला अवैध बिल्डिंग किया गया ध्वस्त, देखें वीडियो...

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी गणेशदत्त मिश्र के पांच मंजिला अवैध बिल्डिंग को जिला प्रशासन ने जमिंदोज कर दिया गया. माफिया मुख्तार अंसारी के रियल एस्टेट के धंधे का प्रबंधन देखने वाले गणेशदत्त मिश्र के अवैध इमारत को रविवार सुबह ध्वस्त कर दिया गया.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी गणेशदत्त मिश्र के पांच मंजिला अवैध बिल्डिंग को जिला प्रशासन ने जमिंदोज कर दिया गया. माफिया मुख्तार अंसारी के रियल एस्टेट के धंधे का प्रबंधन देखने वाले गणेशदत्त मिश्र के अवैध इमारत को रविवार सुबह ध्वस्त कर दिया गया.
रविवार सुबह 6:00 बजे ही सीओ सिटी और शहर कोतवाल जेसीबी और पोकलेन वगैरह लेकर टीम के साथ पहुंचे. जहां बिल्डिंग को गिराने की कार्रवाई शुरू हुई. जिस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे. एसडीएम कोर्ट के आदेश पर बिल्डिंग गिराने का फैसला शनिवार देर शाम लिया गया. जिलाधिकारी की अगुवाई वाली आठ सदस्यीय बोर्ड ने इसपर मुहर लगाई.
बता दें कि एसडीएम कोर्ट ने इस फैसले को काफी पहले ही सुना दिया था. लेकिन फैसले के खिलाफ गणेशदत्त मिश्र हाईकोर्ट भी गए थे. लेकिन उन्हें डीएम कोर्ट में जाने की सलाह दी गई. लेकिन यहां भी पुराने फैसले को कायम रखा गया. जिसके बाद डीएम की अगुवाई में कमिटि ने एसडीएम के उस आदेश पर अपनी मुहर लगा दी.
मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश मिश्रा का अवैध रूप से बना 6 मंजिला मकान गाजीपुर प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया pic.twitter.com/bchduUFxF5
— Ajay Singh(Modi Ka Parivar) (@ajaysingh0018) December 6, 2020
शनिवार देर रात ही ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा कर दिया गया. इसके बाद रविवार सुबह करीब 4 बजे से ही जेसीबी व पोकलैंड मशीनों के साथ पुलिस बल की तैनाती शुरू हो गई और बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया गया. इस बिल्डिंग को इस आरोप के तहत ध्वस्त किया गया है कि इसके निर्माण में मास्टर प्लान के नियमों की अनदेखी की गई.
Posted by: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




