Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर की खुदकुशी

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली. आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं.
Akanksha Dubey Suicide: लखनऊ, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली. आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं. भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा थीं आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाली की’ 2, नाम की फिल्मों में काम किया था आज 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ है. इस गाने का नाम ‘आरा कभी हारा नहीं है’ फैंस के लिए विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि जिस आकांक्षा को उन्होंने आज नए गाने में देखा है वह अब इस दुनिया में नहीं है. एक्ट्रेस ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है. इस खबर केआने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सभी को इससे झटका लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए