ePaper

UP News : चालक को आई झपकी, गड्ढे में पलटी कार, चार बच्चों समेत पांच की मौत, मची चीख पुकार

Updated at : 08 Aug 2021 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
UP News : चालक को आई झपकी, गड्ढे में पलटी कार, चार बच्चों समेत पांच की मौत, मची चीख पुकार

UP News, 5 killed - सोनबरसा के पास कार चला रहे महेश को झपकी आ गई और कार सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई. कार सवारों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग आए और पुलिस बुलाई.

विज्ञापन

मऊ (UP News) : कार चालक की एक झपकी शनिवार रात बड़े हादसे का कारण बन गई. कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और परिवार के चार बच्चों समेत पांच लोगों की जान गई. दो गंभीर रूप से घायल हैं. दुर्घटना जिले के दोहरी घाट इलाके के सोनबरसा गांव के पास हुई.

गोरखपुर जिले के फुलवरिया गांव निवासी महेश (43) अपनी पत्नी ममता (35), बेटों मयंक (6), दिव्यांश (8), बेटी तानिया (13 ) और पुत्रवधू दीपिका (30) पत्नी दिनेश और पौत्री माही (8) के साथ कार से शनिवार रात अपने रिश्तेदार के घर मधुबन जा रहे थे. सोनबरसा के पास कार चला रहे महेश को झपकी आ गई और कार सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई. कार सवारों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग आए और पुलिस बुलाई.

Also Read: UP Coronavirus News : कोरोना मरीज की मौत के बाद सोने की चूड़ियां गायब, डॉक्टर पर गिरी गाज

उन्होंने किसी तरह कार से लोगों को बाहर निकाला. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट लाया गया जहां डॉक्टरों ने ममता, तानिया, दिव्यांश और मयंक तथा माही को मृत घोषित कर दिया. घायल महेश तथा उनकी पुत्रवधू दीपिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर एडीएम के हरि सिंह रविवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
संवाद न्यूज

लेखक के बारे में

By संवाद न्यूज

संवाद न्यूज is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola