ePaper

UP MLC Election 2023: यूपी एमएलसी चुनाव में अब 63 प्रत्याशी मैदान में, 5 प्रत्याशियों ने वापस लिया नाम

Updated at : 16 Jan 2023 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
UP MLC Election 2023: यूपी एमएलसी चुनाव में अब 63 प्रत्याशी मैदान में, 5 प्रत्याशियों ने वापस लिया नाम

UP MLC Chunav 2023 में 16 जनवरी नाम वापसी की अंतिम तिथि थी. अब 30 जनवरी को पांच सीटों के लिये मतदान होगा. सुबह 8 बजे से 4 बजे तक मतदान का समय तय किया गया है. 2 फरवरी को मतगणना होगी और चुनाव का परिणाम घोषित होगा.

विज्ञापन

UP MLC Chunav 2023: यूपी में पांच सीटों पर होने वाले स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव (UP MLC Election 2023) में अब 63 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं. नाम वापसी के अंतिम दिन पांच प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है. इस तरह अब गोरखपुर फैजाबाद स्नातक सीट पर 24, कानपुर स्नातक सीट पर 10, बरेली मुरादाबाद स्नातक सीट पर 10, इलाहाबाद झांसी शिक्षक एमएलसी सीट पर 10 और कानपुर शिक्षक एमएलसी सीट पर कुल 9 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं.

नाम वापसी का आज था अंतिम दिन

यूपी स्नातक व शिक्षक एमएलसी सीट (UP MLC Election 2023) पर होने वाले चुनाव में 16 जनवरी को नाम वापसी का अंतिम दिन था. गोरखपुर फैजाबाद सीट से निर्दलीय डॉ. विपिन बिहार शुक्ल, बरेली मुरादाबाद स्नातक एमएलसी सीट से मनोज सक्सेना, इलाहाबाद झांसी मंडल शिक्षक एमएलसी सीट से जंग बहादुर सिंह पटेल और शमीमा बानो और कानपुर शिक्षक एमएलसी सीट से डॉ. दिवाकर मिश्र ने नाम वापस लिया है.

Also Read: राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश, जैश ए मोहम्मद की योजना पर खुफिया एजेंसियों को मिला इनपुट, सुरक्षा बल अलर्ट
30 जनवरी को होना है मतदान

यूपी की स्नातक व शिक्षक एमएलसी सीट (UP MLC Election 2023) पर चुनाव की अधिसूचना 5 जनवरी को जारी हुई थी. चुनाव के लिये 12 जनवरी नामांकन की अंतिम तिथि थी. 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की गयी. जिसमें पांच नामांकन पत्र निरस्त किये गये. 16 जनवरी नाम वापसी की अंतिम तिथि थी. अब 30 जनवरी को पांच सीटों के लिये मतदान होगा. सुबह 8 बजे से 4 बजे तक मतदान का समय तय किया गया है. 2 फरवरी को मतगणना होगी.

बीजेपी-सपा के बीच सीधा मुकाबला

यूपी में एमएलसी (UP MLC Election 2023) की पांच सीटों के लिये बीजेपी व समाजवादी पार्टी को बीच सीधा मुकाबला है. दोनों ही पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव के लिये झोंकी है. हालांकि तैयारियों के मामले में बीजेपी मुख्य विपक्षी दल सपा से आगे दिख रही है. बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इस चुनाव को जीतने के लिये संपर्क व संवाद का मंत्र दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola