Khatauli By Election Result Live: खतौली में RLD प्रत्याशी मदन भैया की जीत, 22,165 वोटों से हुए विजयी
Khatauli By Election Result Live Updates in Hindi: मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट आज आएगा. खतौली नगर क्षेत्र में 65 बूथ हैं. इस सीट पर बीजेपी और रोलोद दोनों ने अपनी पूरी ताकत लगायी है. बीजेपी अपनी सीट को बरकरार रखना चाहती है. जबकि रालोद इस पर कब्जा करना चाहती है.
खतौली में RLD प्रत्याशी मदन भैया की जीत
खतौली में RLD प्रत्याशी मदन भैया की हुई जीत. मदन भैया 22,165 वोटों से विजयी हुए हैं. वहीं दूसरी ओर बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार सैनी हार गई हैं.
खतौली में 25वें राउंड की गिनती पूरी, मदन भैया आगे
खतौली में मदन भैया को टोटल 90,331 वोट मिले हैं. वहीं दूसरी ओर बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को 72,501 वोट मिले हैं. इसी के साथ मदन भैया 17,830 वोटों से आगे चल रहे हैं.
खतौली में 24वें राउंड की गिनती पूरा, मदन भैया आगे
खतौली में 24वें राउंड की गिनती पूरी हुई. जिसमें RLD के मदन भैया आगे चल रहे हैं. मदन भैया 16979 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं राजकुमारी सैनी पीछे चल रही है. मदन भैया को टोटल 86,478 वोट मिले हैं. और राजकुमारी सैनी को 69,499 मिले हैं.
खतौली में 23वें राउंड की गिनती पूरी, RLD के मदन भैया आगे
खतौली में 23वें राउंड की गिनती पूरी हुई. जिसमें RLD के मदन भैया आगे चल रहे हैं.
खतौली में 22वें राउंट की मतगणना पूरी
खतौली में 22वे राउंड की गिनती पूरी हो गई है. जिसमें मदन भैया को टोटल77067 वोट मिले हैं तो वहीं बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को 64631वोट मिले हैं.
खतौली में 20वें राउंड की गिनती पूरी, RLD के मदन भैया आगे
खतौली में 20वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. रालोद के मदन भैया आगे चल रहे हैं. मदन भैया को टोटल 71,111 वोट मिला है. वहीं अभी बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को टोटल 57,976 वोट मिले हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए