Live Updates

UP Govt Jobs 2022 Live: यूपी के सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्ती, एक क्लिक में चेक करें जॉब अपडेट

Published at :07 Jul 2022 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
UP Govt Jobs 2022 Live: यूपी के सरकारी विभागों में निकली बंपर भर्ती, एक क्लिक में चेक करें जॉब अपडेट

Up Govt Jobs 2022: आज कल हर कोई सरकारी नौकरी या फिर रोजगार के एक अच्छे साधन की तलाश में रहता है. अगर आप भी सरकारी नौकरी या फिर एक अच्छे भविष्य के लिए किसी सुविधाजनक रोजगाऱ की तलाश में हैं, तो आप सही जगह पर हैं. यहां हम अब तक की टॉप जॉब्स की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपना करियर संवार सकते हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

यूपी पुलिस में होगी 40 हजार पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar pradesh Police) में भर्ती होने के लिए तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है. यूपी पुलिस में 40 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है. इसके लिए चयन बोर्ड से मंजूरी मिल गई है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही हजारों पदों पर भर्ती होगी. वित्त मंत्री ने ट्वीट किया- “यूपी पुलिस में जल्द होगी 40000 पदों पर भर्ती, चयन बोर्ड को मिला अधियाचन.”

UP में नर्सिंग स्टाफ के लिए होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षा

यूपी में बीएससी नर्सिंग कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन के लिए लास्ट डेट 15 जुलाई तय की गई है. छात्र केजीएमयू की वेबसाइट www.kgmu.org और अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.abvmuup.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई के अंतिम सप्ताह में परीक्षा होने का अनुमान है.

UPSSSC पीईटी के जरिए सरकारी नौकरी पाने का मौका

यूपीएसएसएससी पीईटी ( UPSSSC PET 2022 ) के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू हो चुकी है जोकि 27 जुलाई तक चलेगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना किसी देरी के आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा 3 अगस्त तक आवेदन फार्म में सुधार का समय दिया गया है. इस भर्ती परीक्षा के जरिए यूपी सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी लेवल के हजारों पदों को भरा जाएगा.

16 जुलाई तक कर सकते हैं यूपी TGT और PGT के लिए आवेदन

उत्तर प्रदेश में टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 3539 और प्रवक्ता (पीजीटी) के 624 कुल 4163 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी-पीजीटी 2022 के लिए अभ्यर्थियों से अब 16 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि क्रमश: 10 और 13 जुलाई की गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola