ePaper

UP Election 2022: 2017 का वोट इतिहास, जहां ज्यादा वोट पड़े वहां क्या था जातीय समीकरण

Updated at : 06 Mar 2022 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: 2017 का वोट इतिहास, जहां ज्यादा वोट पड़े वहां क्या था जातीय समीकरण

आइए एक नजर डालते हैं, सातवें चरण की उस विधानसभा सीट के जातीय समीकरण पर जहां 2017 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट पड़े थे.

विज्ञापन

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सातवें चरण और अंतिम चरण में प्रदेश के 09 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर 7 मार्च को मतदान होना है. इस चरण में आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र और भदोही के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है. आइए एक नजर डालते हैं, सातवें चरण की उस विधानसभा सीट के जातीय समीकरण पर जहां 2017 में सबसे ज्यादा वोट पड़े थे.

मड़िहान विधानसभा में सबसे अधिक मतदान

  • मिर्जापुर जिले की मड़िहान विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 69.09 प्रतिशत वोट पड़े.

भाजपा के रमाशंकर सिंह ने लहराया परचम

यूपी के मिर्जापुर जिले के मड़िहान विधानसभा सीट अपने आप में अहम सीट है. 2017 में मड़िहान सीट पर भाजपा के रमाशंकर सिंह ने जीत हासिल की थी. 2017 में चली मोदी लहर में सियासत के बड़े-बड़े दिग्गज पीछे हो गए थे. वहीं इस चुनाव में यूपी के मिर्जापुर जिले के मड़िहान विधानसभा सीट पर भाजपा के रमाशंकर सिंह ने अपना परचम लहराया था.

मड़िहान का सियासी इतिहास

2012 के विधानसभा चुनाव में मड़िहान विधानसभा सीट पर कांग्रेस के पंडित ललितेशपति त्रिपाठी ने जीत हासिल की थी. इस चुनाव में कांग्रेस के पंडित ललितेशपति त्रिपाठी को 63492 वोट मिले, जबकि सपा के सत्येंद्र कुमार पटेल को 54969 वोट मिले थे. वहीं 2017 में भाजपा से रमाशंकर सिंह 106517 मतों के साथ कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को हराया था. इस संसदीय क्षेत्र से सांसद अपना दल (सोनेलाल) अनुप्रिया सिंह पटेल हैं.

Also Read: UP Election 2022: BJP और BSP के चक्रव्यूह में फंसे ओपी राजभर? मतदान से पहले जानें जहूराबाद का ताजा समीकरण
मड़िहान का जातिगत समीकरण

इस बार के चुनाव में यहां से बीजेपी ने रमाशंकर सिंह पटेल, सपा ने अरविंद बहादुर सिंह, बसपा ने नरेंद्र कुशवाहा और कांग्रेस ने गीता कोल को प्रत्याशी बनाया है. इस विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा पटेल मतदाताओं की संख्या 90 हजार है. इसके बाद आदिवासी 40 हजार, दलित 30 हजार, मौर्या 27 हजार, ब्राह्मण 13 हजार, मुस्लिम 14 हजार, यादव 10 हजार, सोनकर 10 हजार है.

Also Read: UP Chunav 2022: बीजेपी के सबसे मजबूत गढ़ मिर्जापुर में सपा लगा पाएगी सेंध, होगी कड़ी टक्कर
मड़िहान में कुल मतदाता

मड़िहान विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या कुल 3 लाख 44 हजार 287 है. जिसमें पुरूष मतदाओं की संख्या 3 लाख 82 हजार 667 और महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 61 हजार 620 है.

विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola