ePaper
Live Updates

UP Chunav Live: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी शिवकुमार का निधन

Updated at : 05 Mar 2022 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav Live: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी शिवकुमार का निधन

सबकी नजर अब 7 मार्च को होने वाले सातवें चरण (Seventh Phase) के मतदान पर है. ऐसे में रैली और जनसभाओं का दौर चरम पर है. सपा (SP), भाजपा (BJP), बसपा (BSP), आप (AAP)और कांग्रेस (Congress) सहित दूसरी राजनीतिक दलों के गलियारों में होने वाली हर हलचल को जानने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:59 PM. 5 Mar 229:59 PM. 5 Mar

अखिलेश यादव के हाथों में यूपी का भविष्य सुरक्षित है- मयंक जोशी

लखनऊ में बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने कहा, मैं आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ हूं. अखिलेश यादव विकास, महिला सुरक्षा, युवाओं की बात करते हैं. युवावस्था में मैंने सोचा कि ऐसे व्यक्ति के साथ खड़ा होना चाहिए जो उत्तरोत्तर बात करता हो. मुझे लगता है कि यूपी का भविष्य उनके हाथों में सुरक्षित है.

9:59 PM. 5 Mar 229:59 PM. 5 Mar

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी शिवकुमार का निधन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अनन्य सहयोगी शिवकुमार का निधन हो गया. वह दिल्ली एम्स में भर्ती थे. लखनऊ में वह अटल बिहारी वाजपेयी के हनुमान के रूप में जाने जाते थे.

UP Chunav Live: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी शिवकुमार का निधन
8:21 PM. 5 Mar 228:21 PM. 5 Mar

यूपी की माटी में मेरे पूर्वजों का खून मिला हुआ है- प्रियंका गांधी

कांग्रेसी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में सच्ची और नई राजनीति लाने तक यात्रा जारी रहेगी. तब तक मैं प्रदेश नहीं छोड़ूंगी. उन्होंने कहा कि इस माटी में मेरे पूर्वजों का खून मिला हुआ है. मैं लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ती रहूंगी.

8:21 PM. 5 Mar 228:21 PM. 5 Mar

पीएम मोदी ने देश का एजेंडा बदल दिया- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने देश का एजेंडा बदल दिया है. पीएम मोदी ने उन गांवों, गरीबों, वंचित वर्गों पर ध्यान केंद्रित किया जो विकास और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित थे. महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए हमने अवैध बूचड़खानों को बंद कर दिया और एंटी रोमियो दस्ते का गठन किया.

6:09 PM. 5 Mar 226:09 PM. 5 Mar

यूपी में सातवें चरण का चुनाव प्रचार खत्म

7th Phase UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के सातवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है. अब 7 मार्च को मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. सातवें चरण में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में भी मतदान होना है. ऐसे में बनारस की जनता के सामने एक तरह से पीएम मोदी की छवि और सीएम योगी के कार्यकाल की परीक्षा है.

यूपी में 7वें चरण का चुनाव प्रचार थमा, 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर 613 कैंडिडेट की किस्मत का फैसला

6:09 PM. 5 Mar 226:09 PM. 5 Mar

लखनऊ में सीएम योगी कर रहे प्रेेस वार्ता 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 2017 के पहले अराजकता का माहौल था. भाजपा ने 2017 के चुनाव में जो वादा किया था, वह करके दिखाया है. यह पहली बार हो रहा है कि यूपी में छह चरणों का चुनाव हो चुका है मगर कोई दंगा-फसाद नहीं हुआ. यही भाजपा का सुशासन है.

6:09 PM. 5 Mar 226:09 PM. 5 Mar

मिर्जापुर में सपा सुप्रीमो अखिलेश बोले…

सातवें चरण के चुनाव प्रचार के तहत सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि आखिरी चरण के मतदान के तहत अब ऐसा लगने लगा है कि यहां की जनता बीजेपी को उखाड़कर सात समंदर पार फेंक देगी. उन्होंने दावा किया कि सपा गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें जीतने जा रही है. यहां तक की सपा की जीत को देखते हुए भाजपा के नेताओं को अब टोपी का रंग बदलकर पहनने की जरूरत पड़ रही है. किसानों को न तो एमएसपी दे रहे हैं और न ही खाद. इस भाजपा सरकार की 10 मार्च को भाप निकलने वाली है.

6:09 PM. 5 Mar 226:09 PM. 5 Mar

आजमगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे जनसभा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सातवें चरण के चुनाव प्रचार के तहत जनसभा ने की. इस बीच उन्होंने कोरोना काल को याद करके कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उस भयावह काल में गायब हो गए थे. बीजेपी सरकार और उसके कार्यकर्ता लोगों की मदद कर रहे थे. इसीलिए इस बार के चुनाव में भाजपा की मजबूती से सरकार बनेगी.

6:09 PM. 5 Mar 226:09 PM. 5 Mar

आजमगढ़ में अखिलेश यादव का बीजेपी पर प्रहार

सातवें चरण के चुनाव प्रचार के तहत सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गाजीपुर की जनता से कहा कि सपा की सरकार बनते ही फौज और पुलिस में भर्ती निकाली जाएगी. इस बीच उनके साथ मंच पर भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी भी नजर आए.

6:09 PM. 5 Mar 226:09 PM. 5 Mar

गंगा मां को स्वच्छ किया, बुनकरों के हालात सुधारे

वाराणसी की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संकट में परिवारवादी पार्टी सियासत करती है. प्रदेश में अब राष्ट्रवाद और विकासवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं. परिवारवादियों का इतिहास यूपी को लूटने वाला रहा है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन संकट पर भी ये परिवारवादी पार्टियां राजनीति कर रही हैं. भारत की सरकार हर बच्चे को यूक्रेन से सुरक्षित भारत तक लाने के लिए संकल्पबद्ध है. उन्होंने सबसे अपील की कि आप हमें वोट दीजिए. हम गरीबों के घर का चूल्हा जलाने का संकल्प लेते हैं.

6:09 PM. 5 Mar 226:09 PM. 5 Mar

काशी में पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे जनसभा से संवाद

वाराणसी में सातवें चरण के चुनाव प्रचार के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह 2022 के विधानसभा चुनाव में मेरी आखिरी जनसभा है. बीजेपी ने यूपी का विकास किया है. बीजेपी को जिताएं. उन्होंने पिछली सरकारों पर हमलावर अंदाज अपनाते हुए कहा कि उनकी सरकारों में सिर्फ दंगे ही हुए. यूपी ने दशकों से ऐसा चुनाव नहीं देखा है जहां विकास कार्य के आधार पर वोट मांगा जा रहा है. प्रदेश को भाई-भतीजावाद के चंगुल से मुक्ति मिलनी ही चाहिए.

6:09 PM. 5 Mar 226:09 PM. 5 Mar

गाजीपुर में प्रियंका गांधी ने उठाया नौकरी का मुद्दा 

सातवें चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाजीपुर में प्रचार किया. इस बीच उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरियों का इंतजार है. आज यूपी में प्रचार हो रहा है तो कोई काम की बात ही नहीं करता. धर्म और जाति की बात करके सभी जनता को उनके अधिकारों की बात से भुलाना चाहते हैं.

6:09 PM. 5 Mar 226:09 PM. 5 Mar

भदोही में चुनाव प्रचार का जिम्मा उठाया जेपी नड्डा ने 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भदोही में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के राज में गुंडे माफिया हावी रहते थे, लेकिन योगी सरकार बनते ही प्रदेश में विकास की गंगा बही है. माफियाओं ने या तो प्रदेश छोड़ दिया या फिर वे सलाखों के पीछे है.

6:09 PM. 5 Mar 226:09 PM. 5 Mar

जौनपुर में अमित शाह कर रहे रैली में जनता से संवाद

जौनपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश से अब अपराधी भाग रहे हैं. जो बचे हैं, उन पर 10 मार्च के बाद दोबारा भाजपा की सरकार बनने के बाद काम होगा. बीजेपी ही गरीबों का कल्याण कर सकती है.

6:09 PM. 5 Mar 226:09 PM. 5 Mar

भदोही में सीएम योगी कर रहे जनसभा, बोले…

सातवें चरण के चुनाव प्रचार के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने भदोही की जनता से कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश के हर जनपद में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है. पहले की सरकारें परिवार के लिए काम करती थीं और अब सूबे की भाजपा सरकार गरीबों के लिए विकास कार्य करती है.

6:09 PM. 5 Mar 226:09 PM. 5 Mar

पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के महमूरगंज में की प्रबुद्धजनों से मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह वाराणसी के महमूरगंज स्थित रमन निवास में काशी के प्रबुद्धजनों से मुलाकात की. प्रबुद्धजनों से मुलाकात करने के बाद पीएम मोदी बरेका गेस्ट हाउस को रवाना हुए. पीएम का गेस्ट हाउस से कुछ देर बाद पीएम मोदी जनसभा में शामिल होने के लिए खजूरी रवाना हो गए.

6:09 PM. 5 Mar 226:09 PM. 5 Mar

आजमगढ़ में अखिलेश यादव बोले- युवाओं को जॉब्स का इंतजार

सातवें चरण के चुनाव प्रचार में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के युवाओं को नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं. ये सरकार बनाने का चुनाव है.

6:09 PM. 5 Mar 226:09 PM. 5 Mar

सोनभद्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा…

सोनभद्र में एक रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘हमने तय किया है कि सरकार बनाने के बाद हम राज्य निगम की बसों में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को सिंचाई और खेती के लिए मुफ्त पानी की आपूर्ति के साथ मुफ्त यात्रा प्रदान करेंगे.’

9:10 AM. 5 Mar 229:10 AM. 5 Mar

पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी में करेंगे बैठक

सातवें चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को संगठन के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. वे वाराणसी में ही ठहरे हुए हैं. उनकी सुरक्षा को देखते हुए सभी एजेंसी सक्रिय हो चुकी हैं.

9:10 AM. 5 Mar 229:10 AM. 5 Mar

वाराणसी के काल भैरव मंदिर पहुंचे सपा सुप्रीमो

सातवें चरण के चुनाव प्रचार के तहत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को काल भैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. आज वे जौनपुर और आजमगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे.

7:15 AM. 5 Mar 227:15 AM. 5 Mar

सातवें चरण में इन विधानसभा सीट पर होगा मतदान

इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सातवें चरण के तहत 7 मार्च को जिन 54 विधानसभा सीटों के लिये मतदान होना है,उनमें 343-अतरौलिया, 344-गोपालपुर, 345-सगड़ी, 346-मुबारकपुर, 347-आज़मगढ़, 348-निज़ामाबाद, 349-फूलपुर-पवई, 350-दीदारगंज, 351-लालगंज (सुरक्षित), 352-मेहनगर (सुरक्षित), 353-मधुबन, 354-घोसी, 355-मुहम्मदाबाद-गोहना (सुरक्षित), 356-मऊ, 364-बदलापुर, 365-शाहगंज, 366-जौनपुर, 367-मल्हनी, 368-मुंगरा बादशाहपुर, 369-मछलीशहर (सुरक्षित), 370-मड़ियाहू, 371-जफराबाद, 372-केराकत (सुरक्षित), 373-जखनियां (सुरक्षित), 374-सैदपुर (सुरक्षित), 375-गाजीपुर, 376-जंगीपुर, 377-जहूराबाद, 378-मोहम्मदाबाद, 379-जमानिया, 380-मुगलसराय, 381-सकलडीहा, 382-सैयदराजा, 383-चकिया (सुरक्षित), 384-पिण्ड्रा, 385-अजगरा (सुरक्षित), 386-शिवपुर, 387-रोहनिया, 388-वाराणसी उत्तर, 389-वाराणसी दक्षिण, 390-वाराणसी कैन्टोनमेंट, 391-सेवापुरी, 392-भदोही, 393-ज्ञानपुर, 394-औराई (सुरक्षित), 395-छानबे (सुरक्षित), 396-मिर्जापुर, 397-मझवां, 398-चुनार, 399-मड़िहान, 400-घोरावल, 401-राबट्र्सगंज, 402-ओबरा (सुरक्षित) एवं 403-दुद्धी (सुरक्षित) विधानसभा सीट हैं.

7:15 AM. 5 Mar 227:15 AM. 5 Mar

सातवें चरण में यूपी के 9 जिलों के नाम…

चुनाव आयोग ने सातवें चरण के चुनाव के लिए यूपी के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीट पर मतदान कराना तय किया है. 7 मार्च को होगा मतदान कराया जाएगा. इन 54 विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू की जाएगी. सातवें चरण के 9 जिलों में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही एवं सोनभद्र के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा.

7:05 AM. 5 Mar 227:05 AM. 5 Mar

7वें चरण के लिए पहले इन 3 विधानसभा क्षेत्रों में बंद होगा प्रचार

Seventh Phase UP Assembly Election: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के अंतिम और सातवें चरण के चुनाव के लिए शनिवार को शाम 6 बजते ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी जाएगी. इसके तहत 3 विधानसभा सीट चकिया, राबर्ट्सगंज एवं दुद्धी के लिए शाम 4 बजे के बाद एवं अन्य 51 विधानसभा सीट पर शाम 6 बजे के बाद से प्रचार-प्रसार पर पाबंदी लागू कर दी जाएगी. यह रोक सातवें चरण का मतदान समाप्त होने तक यानी 48 घंटे तक प्रभावी रहेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola