ePaper

UP Election 2022: हाथरस विधानसभा में BJP के लिए फिर चुनौती बनेगी ये सीट, समझिए पूरा चुनावी समीकरण

Updated at : 09 Jan 2022 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: हाथरस विधानसभा में BJP के लिए फिर चुनौती बनेगी ये सीट, समझिए पूरा चुनावी समीकरण

UP Chunav 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए हाथरस में वोटिंग 20 फरवरी को होगी. आइए जानते हैं हाथरस विधासनसभा सीटों का चुनावी समीकरण...

विज्ञापन

Hathras Assembly Constituency : चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है. राज्य में 7 चरणों में चुनाव होगा. हाथरस में वोटिंग 20 फरवरी को होगी. आइए जानते हैं हाथरस विधासनसभा सीटों का चुनावी समीकरण…

हाथरस का चुनाव कार्यक्रम

चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार हाथरस में तीसरे चरण में चुनाव होगा. 25 जनवरी को नोटिफिकेशन,1 फरवरी को नामांकन, 2 फरवरी को स्क्रुटनी, 4 फरवरी को नाम वापसी, 20 फरवरी को मतदान और 10 मार्च को मतगणना होगी.

2017 में दो पर भाजपा, एक पर बसपा काबिज

हाथरस में 3 विधानसभा सीटों हैं, जिनमें एक हाथरस दूसरी सिकंदराराऊ और तीसरी सादाबाद सीट है. 2017 के विधानसभा चुनाव में हाथरस जनपद की दो विधानसभाओं पर भाजपा और एक पर बसपा के विधायक काबिज हैं. हाथरस सुरक्षित से हरी शंकर माहौर (भाजपा), सिकंदराराऊ से वीरेंद्र सिंह राणा (भाजपा), सादाबाद से रामवीर उपाध्याय (बसपा) विधायक हैं.

Also Read: UP Chunav 2022: कौशांबी में 27 फरवरी को वोटिंग, तीनों सीट पर BJP का कब्जा, जानिए क्या है चुनावी समीकरण
हाथरस जिले में वोटर्स की संख्या कितनी है

हाथरस जिले में कुल 11.65 लाख मतदाता हैं. जिले में वर्तमान में हाथरस विधानसभा क्षेत्र में 415312 वोटर्स, सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में 373235 वोटर्स और सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में 376798 मतदाता हैं.

Also Read: UP Chunav 2022: कन्नौज से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, जानें क्यों खास है ये सीट
विधानसभा 2022 का हाथरस में सियासी गणित

2017 के विधानसभा चुनाव में जनपद हाथरस की दो विधानसभाओं से भाजपा प्रत्याशियों ने भारी जीत दर्ज की थी. जबकि एक सीट बसपा को मिली थी. 2022 के चुनाव में हाथरस की स्थिति यही रहने की संभावना है. भाजपा को तीनों सीट मिलने की संभावना नहीं है. एक सीट इस बार बसपा या सपा के खाते में जा सकती है.

रिपोर्ट- चमन शर्मा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola