ePaper

UP Chunav 2022: कन्नौज से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, जानें क्यों खास है ये सीट

Updated at : 09 Jan 2022 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: कन्नौज से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, जानें क्यों खास है ये सीट

कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण बीजेपी के टिकट से कन्नौज सदर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. यूपी में 7 चरणों मे चुनाव होगा. इसी बीच कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया है. ऐसी चर्चा है कि असीम अरुण बीजेपी के टिकट से कन्नौज सदर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.

मूलरूप से कन्नौज के रहने वाले हैं असीम अरुण

कमिश्नर असीम अरुण मूलरूप से कन्नौज के रहने वाले हैं. उनके पिता श्रीराम अरुण दो बार डीआईजी रहे हैं. पिता से प्रेरणा लेकर ही उन्होंने पुलिस सेवा में आने का फैसला लिया. फिलहाल, इस वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसका कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. सूत्रों की मानों तो कन्नौज सीट से उनती दावेदारी लगभग तय है.

1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं असीम अरुण

1994 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रदेश के अलग-अलग जिलों के कप्तान, डीआईजी के अलावा एटीएस के मुखिया और एडीजी भी रहे हैं. पुलिस की स्वाट टीम के गठन का श्रेय भी उन्हीं को जाता है. कानपुर के पहलाे पुलिस कमिश्नर रहते हुए भी उनका कन्नौज आना जाना लगा रहता है, जोकि उनके पैतृक गांव के प्रति लगाव को जाहिर करता है. यही वजह की वह कन्नौज सीट से ही विधानसभा के चुनाव में मैदान में उतरेंगे.

10 फरवरी को प्रथम चरण के लिए वोटिंग

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. यूपी में 7 चरणों मे चुनाव होगा. प्रथम चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी, द्वितीय चरण 14 फरवरी, तृतीय चरण 20 फरवरी, चतुर्थ चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च, सातवां चरण-7 मार्च और 10 मार्च को मतगणना होगी.

Also Read: UP Chunav 2022: अलीगढ़ में पहले चरण में होगा मतदान, जानिए सभी विधानसभाओं का सियासी समीकरण
कन्नौज में कब होंगे चुनाव

कन्नौज में तीसरे चरण के दौरान 20 फरवरी को वोटिंग होगी. जिले की तीनों विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या 12 लाख 67 हजार से अधिक है. कन्नौज में विधानसभा चुनाव के लिए 25 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जोकि 1 फरवरी तक चलेगी. दो फरवरी को पर्चों की जांच होगी. चार फरवरी नाम वापस लेने का अंतिम दिन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola