ePaper

UP Chunav 2022: टांडा विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 03 Mar 2022 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: टांडा विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज छठे चरण का मतदान हुआ. अंबेडकरनगर जिले में आने वाले टांडा विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. अंबेडकरनगर जिले में शाम 5 बजे तक 58.66 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां पांच चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. अंबेडकरनगर जिले में आने वाले टांडा विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. अंबेडकरनगर जिले में शाम 5 बजे तक 58.66 प्रतिशत मतदान हुआ.

टांडा विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में आती है. टांडा की पहचान कपड़ा बुनाई से है. यहां काफी संख्या में बुनकर रहते हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में टांडा से बीजेपी प्रत्याशी संजू देवी ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने सपा के अजीमुल हक पहलवान को 1,725 वोटों से हराकर पहली बार इस सीट पर कमल खिलाया था. टांडा सीट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजी वर्मा का वर्चस्व रहा है. वह इस सीट से चार बार विधायक रहे हैं.

टांडा सीट का सियासी इतिहास

  • 1977- अब्दुल हफीज- जनता पार्टी

  • 1980- गोपीनाथ वर्मा- जनता पार्टी

  • 1985- जय राम वर्मा- कांग्रेस

  • 1989- गोपीनाथ वर्मा- जनता दल

  • 1991- लालजी वर्मा- जनता दल

  • 1993- मसूद अहमद- बसपा

  • 1996 से 2007-लालजी वर्मा- बसपा

  • 2012- अजीम-उल-हक पहलवान- सपा

  • 2017- संजू देवी- बीजेपी

टांडा सीट से मौजूदा विधायक

वर्तमान में बीजेपी की संजू देवी टांडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. संजू देवी आठवीं पास हैं.


जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • मुस्लिम- एक लाख

  • दलित- 70 हजार

  • कुर्मी- 28 हजार

  • यादव – 23 हजार

टांडा विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता : 3,28,474

  • पुरुष : 1,48,110

  • महिला : 1,26,432

टांडा की जनता के मुद्दे

  • विकास

  • महंगाई

  • बेरोजगारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola