UP Chunav 2022: माधौगढ़ विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: दूसरे चरण के बाद आज तीसरे चरण का मतदान हुआ. जालौन जिले में आने वाले माधौगढ़ विधानसभा सीट पर भी तीसरे चरण में मतदान हुआ. जालौन जिले में शाम 5 बजे तक 53.84 प्रतिशत मतदान हुआ.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. दूसरे चरण के बाद आज तीसरे दूसरे चरण का मतदान हुआ. जालौन जिले में आने वाले माधौगढ़ विधानसभा सीट पर भी तीसरे चरण का मतदान हुआ. जालौन जिले में शाम 5 बजे तक 53.84 प्रतिशत मतदान हुआ. माधौगढ़ विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की अहम विधानसभा सीट है. इस सीट का अधिकांश हिस्सा बीहड़ में आता है. यहां 2017 में मूलचंद्र सिंह ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव में जीत दर्ज की थी.
-
1996 चुनाव में बीजेपी के संतराम सिंह ने जीत दर्ज की थी
-
2002 चुनाव में बसपा के ब्रजेंद्र प्रताप सिंह विधायक चुने गए
-
2007 चुनाव में बसपा से हरिओम ने जीत हासिल की थी.
-
2012 चुनाव में बसपा से संतराम माधौगढ़ विधानसभा के लिए विधायक चुने गए
-
2017 चुनाव में बीजेपी से मूलचंद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी.
-
महिला मतदाता- 193125
-
पुरुष मतदाता- 237686
-
कुल मतदाता- 430828
माधौगढ़ की जनता के चुनावी मुद्दों की बात करें तो हर साल बड़ी आबादी बाढ़ की त्रासदी झेलती है. यहां सड़क की समस्याएं जारी हैं. रोजगार की कमी के कारण युवाओं का पलायन तेजी से हो रहा है. नदी पार के गांवों को विकास की मुख्य धारा में शामिल करना एक बड़ी समस्या है. ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य की समस्याएं आज के समय में भी बनी हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




