ePaper

UP Chunav 2022: लखनऊ उत्तर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 23 Feb 2022 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: लखनऊ उत्तर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: यूपी में तीन चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज चौथे चरण का मतदान हुआ. लखनऊ उत्तर में भी चौथे चरण में मतदान हुआ. लखनऊ जिले में शाम 5 बजे तक 55.08 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं 2017 में 58.45 प्रतिशत मतदान हुआ था.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां तीन चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज चौथे चरण का मतदान हुआ. लखनऊ उत्तर में भी चौथे चरण में मतदान हुआ. लखनऊ जिले में शाम 5 बजे तक 55.08 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं 2017 में 58.45 प्रतिशत मतदान हुआ था.

इस विधानसभा का पुनर्गठन 16वीं विधानसभा के चुनाव से पहले 2012 में हुआ था. यहां हिंदुओं की आस्था के तीन एवं मुस्लिम के दो प्रमुख स्थल हैं. अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर, डालीगंज में भोले बाबा की शक्तिपीठ मनकामेश्वर मंदिर और चौक की मां काली मंदिर हिंदु लोगों की आस्था का प्रतीक है. वहीं टीले वाली मस्जिद औक नदवा कॉलेज मुस्लिम के आस्था के केंद्र हैं.

लखनऊ उत्तर में मतदाताओं की संख्या

  • कुल मतदाता : 431676

  • महिला : 199462

  • पुरुष : 232214

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • ब्राह्मण – एक लाख

  • मुस्लिम – 60 हजार

  • दलित – 25 हजार

लखनऊ उत्तर क्षेत्र के बड़े मुद्दे

गरीबों की बस्ती का विकास न होने बड़ी समस्या है. फैजुल्लागंज में बारिश और गोमती नदी का जलभराव, पीपे वाले पुल की जगह स्थायी पुल बनाने और बिजली, पानी सड़कें आदि समस्याएं भी हैं. आजादी के लंबे अरसे के बाद भी खदरा, त्रिवेणीनगर, फैजुल्लागंज, डालीगंज, दौलतगंज, भरतनगर, मड़ियांव का अन्य इलाकों के मुकाबले विकास नहीं हो पाया. खासतौर पर सड़कों की समस्या आम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola