ePaper

UP Chunav 2022: हैदरगढ़ विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Updated at : 27 Feb 2022 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: हैदरगढ़ विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में आज पांचवे चरण का मतदान हुआ. बाराबंकी जिले में आने वाले हैदरगढ़ विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बाराबंकी जिले में शाम 5 बजे तक 54.75 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां चार चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज पांचवें चरण का मतदान हुआ. बाराबंकी जिले में आने वाले हैदरगढ़ विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. बाराबंकी जिले में शाम 5 बजे तक 54.75 प्रतिशत मतदान हुआ.

हैदरगढ़ उत्तर प्रदेश विधानसभा का एक निर्वाचन क्षेत्र है. इस सीट हमेशा से ही कांग्रेस और भाजपा का गढ़ माना जाता है. यह सीट पूर्व विधायक सुंदरलाल दी‌क्षित और सुरेंद्र नाथ अवस्थी पुत्तू भैया के नाम से भी जानी जाती है. इस सीट पर 2012 में सीट आरक्षित होने के बाद सपा के राममगन और 2017 में बैजना‌थ रावत ने जीत दर्ज की.

हैदरगढ़ का सियासी इतिहास

  • 2017- बैजनाथ रावत- भाजपा

  • 2012- राम मगन- सपा

  • 2007- अरविंद कुमारि सिंह (गोप)- सपा

  • 2002- राजनाथ सिंह- भाजपा

  • 1996, 1991, 1989 – सुरेंद्र नाथ- कांग्रेस

  • 1993- सुंदर लाल दीक्षित- भाजपा

  • 1989- सुंदर लाल- भाजपा

हैदरगढ़ में मौजूदा विधायक

  • हैदरगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी से बैजनाथ रावत ने समाजवादी पार्टी के राम मगन को हराया था. बैजनाथ रावत 33520 वोटों के मार्जिन से हारे थे.

हैदरगढ़ के जातिगत समीकरण

  • रावत- 89 हजार

  • वर्मा- 61 हजार

  • यादव- 45 हजार

  • गौतम- 33 हजार

  • ब्राह्मण- 35 हजार

  • ठाकुर- 20 हजार

  • दलित- 15 हजार

  • अन्य- 35 हजार

हैदरगढ़ सीट पर मतदाता

  • कुल मतदाता 337262

  • पुरुष मतदाता 178596

  • महिला मतदाता 158666

हैदरगढ़ की जनता के मुद्दे

  • सिंचाई और गन्ना समस्याएं.

  • परिवहन संसाधनों का अभाव.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola