UP Chunav 2022: फतेहपुर सदर विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2022 6:12 PM

विज्ञापन

यूपी में आज चौथे चरण का मतदान हुआ. फतेहपुर जिले में आने वाले सदर विधानसभा सीट पर भी चौथे चरण में मतदान हुआ. फतेहपुर जिले में 57.02 प्रतिशत मतदान हुआ. 2017 में जिले में 59.58 प्रतिशत मतदान हुआ था.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां तीन चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज चौथे चरण का मतदान हुआ. फतेहपुर जिले में आने वाले सदर विधानसभा सीट पर भी चौथे चरण में मतदान हुआ. फतेहपुर जिले में 57.02 प्रतिशत मतदान हुआ. 2017 में जिले में 59.58 प्रतिशत मतदान हुआ था.

फतेहपुर जिला गंगा-यमुना नदी के दोआब में बसा है. इस जिले की अपनी खूबसूरती है. फतेहपुर सदर सीट की बात करें तो इस पर कभी कांग्रेस का वर्चस्व रहा. कांग्रेस पार्टी को हराना बेहद मुश्किल भरा होता था. साल 1989 के बाद फतेहपुर सदर सीट पर कांग्रेस पार्टी को जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है. 2017 के विधानसभा चुनाव में फतेहपुर सदर से भाजपा के विक्रम सिंह को जीत मिली.

फतेहपुर सदर का सियासी इतिहास

  • 2017- विक्रम सिंह- भाजपा

  • 2012- सैयद कासिम हसन- सपा

  • 2007- कुमारी मीता गौतम- बसपा

  • 2002- आनंद प्रकाश लोहडी- बसपा

  • 1996, 1993- राधे श्याम गुप्ता- भाजपा

  • 1991- हरदेव सिंह- जेपी

  • 1989- सैयद लियाकत हुसैन- जेडी

  • 1985- नत्था राम- कांग्रेस

फतेहपुर सदर से मौजूदा विधायक

  • 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के विक्रम सिंह ने फतेहपुर सदर से जीत दर्ज की है.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • ओबीसी- 80 हजार

  • अनुसूचित जाति- 65 हजार

  • मुस्लिम- 45 हजार

  • लोध- 35 हजार

  • वैश्य- 25 हजार

  • ब्राह्मण- 25 हजार

  • यादव- 20 हजार

  • क्षत्रिय- 18 हजार

फतेहपुर सदर में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,32,458

  • पुरुष- 1,76,913

  • महिला- 1,55,526

  • थर्ड जेंडर- 19

फतेहपुर सदर की जनता के मुद्दे

  • स्वास्थ्य के लिहाज से क्षेत्र पिछड़ा.

  • यहां उच्च शिक्षा का हाल बेहाल.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola