UP Election 2022: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की 10 मार्च की तैयारी, बोले- सपा को बूस्टर डोज लगना तय

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Feb 2022 7:42 PM

विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अमरोहा में पार्टी उम्मीदवार राजीव तरारा के समर्थन जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब समाजवादी पार्टी को बूस्टर डोज भी लगाएगी.

विज्ञापन

UP Election 2022: यूपी विधानसभा के पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है. सभी राजनीतिक पार्टियां अब आगे की तैयारी में जुट गई हैं. इस क्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि, जनता अब सपा को वैक्सीन लगाएगी. उन्होंने अमरोहा में पार्टी उम्मीदवार राजीव तरारा के समर्थन जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जनता अब समाजवादी पार्टी को बूस्टर डोज भी लगाएगी.

डिप्टी सीएम ने अमरोहा में जनता को किया संबोधित

डिप्टी सीएम ने अमरोहा में अमर सिंह डिग्री कॉलेज धनौरा शेरपुर रोड पर जनसभा को संबोधित किया. डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी की जनता 10 मार्च को समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर समाप्तवादी बना देगी. उन्होंने सवाल किया कि बहुजन समाज पार्टी को कोई पूछ रहा है क्या. कांग्रेस के पास फोटो खिंचाने वाला कोई मिल नहीं रहा है. उन्होंने कहा कि सपा-बसपा विकास न करके अपना स्वार्थ सिद्ध करते हैं. सत्ता प्राप्त होने पर जनता को भूल जाना इनकी फितरत में है.

‘प्रत्याशियों के समर्थन में डिप्टी सीएम ने की जनसभा’

डिप्टी सीएम ने अमरोहा में विधानसभा हसनपुर से प्रत्याशी महेन्द्र खड़गवंशी को जिताने की जनता से अपील की. इसके बाद संभल में चंदौसी विधानसभा में गुलाबी देवी और मुरादाबाद विधानसभा में प्रत्याशी रितेश गुप्ता के समर्थन में भी जनसभा को संबोधित किया.

Also Read: UP Election 2022: कासगंज में सीएम योगी बोले- अयोध्या में लता मंगेशकर के नाम पर होगा चौराहा

‘सिंचाई के लिए जनता को नहीं देना होगा बिजली का बिल’

उन्होंने चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, कमल के फूल का बटन दबाने का मतलब है राज्य की 24 करोड़ जनता की सुरक्षा की गारंटी. एक कमल के फूल का बटन दबाने से गरीब को मकान मिल जाएगा. एक बीमार व्यक्ति को उसके इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड मिल जाएगा. 10 मार्च को जब दूसरी पारी यूपी में शुरू होगी. सिंचाई के लिए आपको बिजली का बिल नहीं देना होगा. उसे भाजपा की सरकार देगी. प्रतिभाशाली बच्चियों को एक स्कूटी मुफ़्त में दी जाएगी. 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं परिवहन सेवा से यूपी में कहीं भी मुफ़्त मे यात्रा कर सकेंगी.

‘दलित युवती के शव मामले में सपा पर साधा निशाना’

सपा मुखिया अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए मौर्य ने कहा कि, आज सपा नेता के खेत में दलित बेटी का शव बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कि जब उस बेटी की मां अखिलेश की गाड़ी के सामने गिड़गिड़ा रही थी, तब उन्होंने उस मां की बात नहीं सुनी थी और अपने सपा नेता का बचाव कर रहे थे. यह उनकी नई सपा की हालत है. डिप्टी सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने पर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी को कड़ा दंड और पीड़ित को न्याय दिए जाने की गारंटी दे रहा हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola