UP Breaking News Live: विधानसभा में CM योगी की सर्वदलीय बैठक समाप्त, कल शुरू होगा विधानमंडल का बजट सत्र
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन जजों को किया बर्खास्त
भ्रष्टाचार के आरोप में 3 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को बर्खास्त कर दिया गया है. 5 जजों के खिलाफ हाईकोर्ट की जांच चल रही थी. इसमें से 2 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को जांच में क्लीन चिट मिली है. प्रशासनिक कमेटी में लंबी सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया है.
1. अशोक कुमार सिंह VI, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश
2. हिमांशु भटनागर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश
3. डॉ. राकेश कुमार नैन, विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम
विधानसभा में सीएम योगी की सर्वदलीय बैठक समाप्त
विधानसभा में सीएम योगी की सर्वदलीय बैठक समाप्त हो गई. बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, सपा से इंद्रजीत सरोज, आराधना मिश्रा मोना और राजा भैया भी मौजूद रहे. बैठक में बसपा विधायक उमाशंकर भी मौजूद रहे. दरअसल, कल यानी 23 मई को विधान मंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है.
समाजवादी पार्टी की बैठक में नहीं पहुंचे आजम और शिवपाल
समाजवादी पार्टी से सपा विधायक आजम खां की नाराजगी रविवार को जगजाहिर हो गई. दरअसल, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई, जिसमें न आजम खान पहुंचे और न ही सपा विधायक अब्दुल्लाह आजम. अब खबर है कि वे विधानमंडल दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे. यही नहीं इस बैठक में शिवपाल सिंह यादव भी शामिल नहीं हुए हैं.
सपा के विधान मंडल दल की बैठक शुरू
सपा के विधान मंडल दल की बैठक शुरू हो गई है. अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के दफ्तर में विधायकों की बैठक चल रही है. बैठक में सपा के सभी विधान सभा सदस्य बुलाए गए हैं. इसके अलावा विधान परिषद सदस्यों को भी बुलाया गया है. विधानमंडल सत्र को लेकर रणनीति बनाएंगे
कानपुर में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत
कानपुर के एक क्लीनिक में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है. डॉक्टर ने बुजुर्ग के शव को घर के बाहर फेंक दिया. डॉक्टर मनोज राजपूत पर गलत इलाज का आरोप लगा है. फिलहाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम की है.
मायावती ने राज्यों से की पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की अपील
केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी और अन्य राज्यों से वैट कम करने की अपील की है. मायावती ने ट्वीट कर लिखा, राज्यों काफी समय बाद अब केन्द्र ने देश में हर तरफ बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व तनाव आदि की मार से त्रस्त बदहाल जीवन जीने को मजबूर लोगों को पेट्रोल-डीजल के शुल्क में थोड़ी राहत दी है, अब यूपी व अन्य राज्यों की जिम्मेदारी बनती है कि वे केन्द्र की बात मानकर इन पर तत्काल वैट कम करें।
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए