UP Breaking News Live: यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में अब तक 17 हिरासत में, शिवपाल ने की CM योगी से मुलाकात
UP Breaking News In Hindi: उत्तर प्रदेश की हर खबर को तुरंत जानने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ. बुधवार 30 मार्च को राजनीतिक नजरिए से भी काफी अहम दिन है. यूपी के नए मंत्रियों के मंत्रालयों को संभालने का आज दूसरा दिन है. क्या बड़े ऐलान हो सकते हैं?
यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में अब तक 17 हिरासत में
यूपी बोर्ड के पेपर लीक मामले में बलिया के डीआईओएस सहित अब तक 17 लोग हिरासत में लिए गए हैं. वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मसले पर सख्त तेवर अपना लिए हैं. वे जल्द से जल्द दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर चुके हैं.
सीएम योेगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव
CM योगी से मुलाकात करने पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
5 कालिदास मार्ग पर शिवपाल सिंह यादव की चल रही CM से मुलाकात
शिवपाल सिंह यादव के खेमे ने शिष्टाचार भेंट बताया
इस एक वीडियो को क्लिक कर जानें पेपर लीक का पूरा मामला
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को 3 विक्रमादित्य मार्ग आवास आवंटित हुआ
यह बंगला पहले दिनेश शर्मा को आवंटित हुआ था
अब यह बंगला उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को मिला
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य एवं मेडिकल एजुकेशन का मिला है चार्ज
अब 3 विक्रमादित्य मार्ग होगा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सरकारी आवास
वर्तमान में राज भवन कॉलोनी में है डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आवास
2017 में कानून मंत्री के तौर पर आवंटित हुआ था राज भवन कॉलोनी स्थित आवास
गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कोर्ट में पेश
गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश. गवाही के लिए नहीं जा रही थी, आज गोमती नगर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कराया है.
पेपर जहां छपा उस प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े लोग हिरासत में
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा लीक होने के मामले में प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. साथ ही, पेपर छपने के बाद स्कूल तक पहुंचाने वालों को भी हिरासत में लिया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए